Attack On Army Camp: सेना के कैंप पर होने वाला था फिदायीन हमला, आतंकी का कुबूलनामा

नेशनलAttack On Army Camp: सेना के कैंप पर होने वाला था फिदायीन...

Date:

एलओसी से दो दिन पहले पकड़े गए आतंकी तबारक हुसैन से पूछताछ के दौरान एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उसे सेना की एक पोस्ट पर फिदायीन हमला करना था. यह हमला उसे 21 अगस्त को करना था, जानकारी के मुताबिक तबारक हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे लोगों को भारतीय सेना की पोस्ट से जुड़ी जानकारी देने के लिए उसे पैसा मुहैया कराया गया था. आतंकी के मुताबिक हमले की पूरी तैयारी कर ली गई थी बस उसे तय समय पर अंजाम देना ही बाकी रह गया था.

तबारक हुसैन के मुताबिक एलओसी पर भारतीय सेना की पोस्टों की रेकी करने का बड़ा टास्क उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कर्नल यूनुस चौधरी ने दिया था. आतंकी ने बताया की वह सेना की 3 पोस्टों की रैकी कर चुका था और इसके लिए उसे 30 हजार रुपए मिले थे. आतंकी तबारक हुसैन ने बताया कि 21 अगस्त को सेना की एक पोस्ट पर उसे फिदायीन हमले करना था लेकिन उससे पहले ही नौशेरा सेक्टर में वह भारतीय सेना के जवानों के हत्थे चढ़ गया और साड़ी प्लानिंग चौपट हो गयी.

Read also: UP Nagar Nigam Election 2022: यूपी में निकाय चुनाव 22 नवंबर से , नतीजे 1 दिसंबर को

बता दें कि 21 अगस्त को भारतीय सुरक्षाबलों ने नौशेरा सेक्टर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे एक आतंकी तबारक हुसैन को एनकाउंटर में गोली मार दी थी जिसमें तबारक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया था. जानकारी के मुताबिक तबारक पहले भी इसी जगह से घुसपैठ कर चुका था. वह पकड़ा गया और सजा पूरी करने के बाद उसे अटारी बॉर्डर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था. तबारक का भाई अभी भी घुसपैठ की कोशिश करने के जुर्म में जेल में बंद है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related