Site icon Buziness Bytes Hindi

Roorkee News Today :अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ का हमला, बुलडोजर पर पत्थर और डंडे बरसाए टीम को पीटकर भगाया

रूड़की। रूड़की में आज गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान उत्तेजित भीड़ ने टीम को पीटकर भगा दिया और बुलडोजर पर पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आज नगर निगम की टीम तय कार्यक्रम के अनुसार दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए कस्बे में पहुंची। इस दौरान बाजार में ​अफरा तफरी मच गई।

Also Read : Somvati Amavasya : सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर 28 मई की रात से बंद होगा हाईवे

हालांकि निगम ने पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। लेकिन जब बुलडोजर के साथ अीम पहुंची तो एक युवक टिनशेड पर चढ़कर सामान उतारने लगा। इस दौरान वह गिर गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ भड़क उठी और उन्होंने निगम के बुलडोजर पर पथराव कर दिया। इस दौरान उत्तेजित लोगों ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए। यहां तक कि निगम की टीम को भी पीटकर भगा दिया। बुलडोजर के चालक को असामाजिक तत्वों ने पीटा। नगर निगम टीम ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

नगर निगम रुड़की द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। एक दिन पहले यानी बुधवार को भी टीम ने बीटी गंज बाजार से अतिक्रमण हटाया था। आज गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निगम की टीम पुरानी तहसील मच्छी बाजार पहुंची और बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाने की शुरूआत की। निगम टीम ने एक सिरे से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। हालांकि मच्छी बाजार के दुकानदारों ने पहले ही स्वयं अतिक्रमण हटा लिया था।

निगम की टीम बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाते हुए रामपुर चुंगी की ओर बढ़ी। इस दौरान सपना टाकिज के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया जाने लगा। बुलडोजर एक दुकान के बाहर से अतिक्रमण हटा रहा था। इस दौरान दुकानदार दुकान के आगे टिनशेड पर चढ़कर सामान उतारने लगा। टिनशेड कमजोर होने पर वह टूट गई। जिससे दुकानदार नीचे गिरा और उसे चोट लग गई। यह देख मौजूद भीड़ उग्र हो गई और भड़क गई। भीड़ में से कुछ असामाजिक तत्वों ने बुलडोजर पर पत्थर और डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं लोगों ने बुलडोजर पर चढ़कर चालक को भी पीटा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को शांत किया।

Also Read : Champawat by-election : चंपावत में महिला वोटरों को साध रहीं भाजपा की ये तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री, जाने क्या है प्रचार का तरीका

पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया। आक्रोशित भीड़ को देखकर निगम की टीम अभियान को अधूरा छोड़कर वापस आ गई। मारपीट में बुलडोजर चालक को चोटें आई। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, नायब तहसीलदार पीतम सिंह, मृदुल कुमार,कर निरीक्षक रविंद्र पंवार,विपिन शर्मा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version