वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र में जीवन में आने वाली हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान बताया गया है। वास्तु में घर के मुख्य द्वार से लेकर बाथरूम तक को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। अगर बाथरूम से जुड़े वास्तु नियमों का पालन न किया जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। खासतौर पर अटैच्ड बाथरूम से जुड़े नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। आजकल ज्यादातर घरों में अटैच्ड बाथरूम देखने को मिल जाएंगे। अगर आपके पास भी कमरे से अटैच बाथरूम है तो कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं अटैच्ड बाथरूम से जुड़े वास्तु टिप्स-
अटैच बाथरूम का असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में अटैच्ड बाथरूम होता है उसका असर पति-पत्नी के रिश्ते पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को सोते समय बाथरूम की ओर पैर नहीं करना चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से दोनों के बीच लड़ाई होने लगती है।
सोते समय दरवाजा बंद रखें
ध्यान रखें कि जब भी आप सोने जाएं तो अपने बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पति-पत्नी के बीच झगड़े अधिक होते हैं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी फरक पड़ सकता है , इसलिए जब भी आप सोने जाओ तो बाथरूम का दरवाजा जरूर बंद कर लो ।
कांच का कटोरा रखें
अटैच्ड बाथरूम के कारण कई बार वास्तु दोष भी उत्पन्न हो जाता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए अपने अटैच्ड बाथरूम में हमेशा एक कांच का कटोरा रखें और उसमें सेंधा नमक भरकर रखें। इस कटोरे को एक हफ्ते तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद कटोरे से नमी निकालकर सिर में डालें और पानी चला दें। इसके बाद कटोरे को फिर से नमक से भर दें.
टॉयलेट सीट बंद रखें
वास्तु के अनुसार बाथरूम में टॉयलेट सीट को हमेशा बंद रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही ऐसा करने से आर्थिक नुकसान भी होता है। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें.
बाथरूम में गीले कपड़े न रखें
आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोग अपने कपड़े धोकर बाथरूम में नल के ऊपर रख देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, घर में गीले कपड़े न रखें। क्योंकि घर में गीले कपड़े रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके अलावा बाथरूम में कपड़ों को ज्यादा देर तक भिगोकर न रखें।
