रसोई Bytes: गेंहू के आटे से बनाएं लड्डू, हर किसी को आएगा पसंद!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: गेंहू के आटे से बनाएं लड्डू, हर किसी को आएगा...

Date:


रसोई Bytes: गेंहू के आटे से बनाएं लड्डू, हर किसी को आएगा पसंद!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Atta Ladoo Recipe in Hindi – मीठे के शौकीनों को लड्डू काफी पसंद होते है, लेकिन ज्यादा मीठा सेहत को नुकसान देता है। इसीलिए आज हम आपके लिए आटे के लड्डू की रेसिपी लाए है, ये स्वादिष्ट तो है ही साथ में सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो चलिए बिना देर किया जानते है की आटे के लड्डू कैसे तैयार किए जाए। 

आटे के लड्डू की सामग्री – दो कप गेंहू का आटा, तीन चौथाई कप देसी घी, आधा कप चीनी, एक चम्मच हरी इलायची पाउडर, थोड़े से बादाम, पिस्ता और काजू। साथ ही आप किशमिश का भी इस्तेमाल कर सकती है। 

Read also: घर पर बनाये पनीर और नारियल के टेस्टी लड्डू, बहुत आसान रेसिपी है

आटे के लड्डू रेसिपी (Atta Ladoo Recipe)

पहले बादाम, पिस्ता, काजू, चीनी और इलायची को मिक्सी की मदद से बारीक पीस लें, फिर कड़ाही में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो गेंहू के आटे को डालकर चलाएं, इसे  धीमी आंच पर रखे और तब तक भूनें जब तक कि हल्का सुनहरा न हो जाए। हल्का सुनहरा होने के बाद गैस बंद कर कड़ाही किनारे रख दें। 

अब एक बर्तन ले और इसमें भुने हुए आटे को डाल दे , इसे इतना ठंडा करे जिसे आप हाथ से छूकर लड्डू बना सके। फिर इसमें  चीनी और मेवे के पाउडर को मिलाएं और हाथों में घी लगाकर आटे के मिश्रण से गोल आकार के लड्डू बनाएं। बस तैयार है आपके स्वादिष्ट आटे के लड्डू। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related