ATS Arrested Suspects: एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर मदरसे से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेशATS Arrested Suspects: एटीएस ने देवबंद में छापा मारकर मदरसे से संदिग्ध...

Date:

सहारनपुर। देवबंद में आज एटीएस रविवार सुबह एक मदरसे में छापेमारी कर  एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया युवक मदरसे का छात्र बताया जा रहा है। एटीएस द्वारा पकड़ा गया युवक फारुख कर्नाटक का रहने वाला है। बताया जाता है कि फारुख एक कुख्यात आतंकी संगठन के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ा है।  पकड़े गए छात्र के पास से आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा अन्य कागजात मिले हैं। पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि आज रविवार की सुबह चार बजे दिल्ली से  एटीएस की टीम देवबंद पहुंची। जहाँ एक मदरसे में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। एटीएस द्वारा पकड़ा गया संदिग्ध कौन है और उसको क्यों दबोचा है, इस संबंध में पुलिस कुछ नहीं जानती। पकड़े गए युवक का नाम फारुख बताया जाता है और वह मूल रूप से  बांग्लादेश का रहने वाला बताया जा रहा है। जो कर्नाटक से देवबंद आया और यहाँ रहकर एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था।

Read also: USA Gun Control law: अमेरिका की बंदूक संस्कृति के खिलाफ प्रतिनिधि सभा में बिल पास,सीनेट में हो सकता है विरोध

पकड़े गए युवक से गुप्त स्थान पर पूछताछ की जारी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले एटीएस की ये बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।बता दे कि इस्लामी तालीम की नगरी देवबंद आये दिन चर्चाओं में रहती है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस संबंध में एटीएस ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। एटीएस और एनआईए की टीम देवबंद में दस्तक आये दिन छापेमारी करती रहती हैं।इससे पहले 13 मार्च को देवबंद के एक हॉस्टल से इनामुलहक नाम के युवक को यूपी एटीएस ने पकड़ा था।  वह राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त था और लश्कर के आतंकियों से भी जुड़ा है। इसके बाद 23 जून को एनआईए ने देवबंद के मदरसा जकरिया से इस्लामी तालीम हासिल कर रहे रोहिंग्या छात्र मुजीबुल्लाह को हिरासत में लिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...