Site icon Buziness Bytes Hindi

एटीएम ट्रांजैक्शन इंटरचेंज शुल्क बढ़ा


एटीएम ट्रांजैक्शन इंटरचेंज शुल्क बढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को लगभग 9 वर्षों के बाद एटीएम लेनदेन से जुड़े नियमों में बदलाव की अनुमति दे दी है. आरबीआई ने सभी बैंकों को एटीएम ट्रांजैक्शन के ​लिए इंटरचेंज शुल्क बढ़ाने की अनुमति दे दी. RBI ने कहा है कि ग्राहकों के लिए एटीएम के 5 बार फ्री में इस्तेमाल की सुविधा बनी रहेगी, लेकिन इसके बाद गैर वित्तीय लेनदेन के लिए 6 रुपये लगेंगे. वहीं पैसे निकालने के लिए लगने वाला शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है.

गुरुवार को आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरबीआई ने 1 अगस्त, 2021 से एटीएम से वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया है और गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है. वहीं, बताया जा रहा है कि 1 जनवरी 2022 से बैंकों को कस्टमर चार्ज के रूप में ग्राहकों से 21 रुपये वसूलने की इजाजत दे दी गई है. फिलहाल बैंकों को इसके लिए अधिकतम 20 रुपये तक चार्ज करने की अनुमति है.

Exit mobile version