Site icon Buziness Bytes Hindi

यूपी में ओवैसी को झटका, माफिया और पूर्व सांसद Atiq Ahmed की पत्नी आज ज्वाइन करेंगी बसपा

atiq ahmed wife join bsp

प्रयागराज। अहमदाबाद जेल में बंद माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद का परिवार आज बसपा में शामिल होगा। अलोपीबाग स्थित सरदार सेवा संस्थान में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बसपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। माना जा रहा है कि सम्मेलन में बसपा शाइस्ता परवीन को प्रयागराज सीट से मेयर का प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार के अलावा और जोन कोर्डिनेटर राजू गौतम ​अतीक की पत्नी शाइस्ता को बसपा की सदस्यता दिलवाएंगे। शाइस्ता परवीन के साथ सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी बसपा का दामन थामेंगे। शाइस्ता परवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सदस्यता लेने के बाद वो बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलने लखनऊ जाएंगी।

बहुजन समाज पार्टी लोस और विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अब निकाय चुनाव से अलग समीकरण तैयार करना चाहती है। बसपा निकाय चुनाव में दलित-मुस्लिम के पर निशाना साध रही है। इसी क्रम में बसपा ने पहले सहारनपुर में इमरान मसूद की पत्नी को प्रत्याशी बनाया। अब अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को महापौर का टिकट थमाकर मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना साध रही है।

16 महीने तक रहा ओवैसी का साथ

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आल इंडिया मजलिसे इत्ताहेदुल मुस्लेमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसके बाद प्रयागराज के शहर पश्चिमी से चुनाव लड़ने की हवा उड़ी तो पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया। लेकिन शाइस्ता ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

Exit mobile version