Site icon Buziness Bytes Hindi

पंजाब मे कलह हुई खत्म- पंजाब कांग्रेस के कप्तान बने सिद्धू


पंजाब मे कलह हुई खत्म- पंजाब कांग्रेस के कप्तान बने सिद्धू

नवजोत सिद्धू के कैप्टन अमरिंदर सिंह के पैर छूते ही पार्टी में लगभग ढाई माह से चली आ रही खीच-तान खत्म होती दिख रही है, इससे राहुल गांधी भी खुश नजर आए।

शुक्रवार सुबह सिद्धू पटियाला से चंडीगढ़ पंजाब भवन पहुंचे। कुछ वक़्त बाद ही कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पंजाब भवन पहुंचे जिसके बाद सबकी नजरें सिद्धु और कैप्टन पर गढ़ गई । पहले सिद्धू कैप्टन से मिले बिना ही पंजाब कांग्रेस भवन की और रवाना हो गए। कुछ ही देर बाद उन्हें पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत का कॉल आया जिसके बाद वे दूसरी बार पंजाब भवन पहुंचे। जिसके बाद वो कैप्टन से मिले और उनके पैर छुए। इसके बाद दोनों ने ही रावत और मंत्री-विधायकों के साथ चाय पी। पंजाब कांग्रेस मे संकट के खत्म होंने पर राहुल गांधी ने भी ट्ववीट किया और खुशी जताई ।

सिद्धू के अलावा सुखविंदर सिंह डैनी, कुलजीत सिंह नागरा, पवन गर्ग, संगत सिंह गिलजियां और  भी अपना पार्टी में अपना पदभार संभालेंगे ।

सिद्धू ने किया शक्ति प्रदर्शन, 62 विधायक आए साथ

प्रदेश कांग्रेस का इरादा 50,000 पार्टी कार्यकर्ताओं को पंजाब कांग्रेस भवन में इकट्ठा करने का है। लेकिन धारा 144 लागू होंने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की पुलिस ने इजाजत नहीं दी है।

सिद्धू अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से मांगे माफी, तब करूँगा मुलाकात: Chief Minister Amarinder Singh

बता दें कि इस गतिरोध के खत्म होने से सबसे ज्यादा सुकून 10 जनपथ में बैठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मिला है जो पंजाब में जारी आंतरिक कलह से बहुत परेशान थी I

Exit mobile version