नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की वजह से सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक अजीबोगरीब खुलासा किया है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अब नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से परिणीत चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने Do You Remember चैलेंज की बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास चीजों पर लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो में परिणीति कहती हैं कि वह कभी डेट पर नहीं गई हैं.
वीडियो में परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि उन्होंने अंतिम मैसेज किसे किया था इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था. वीडियो में आगे परिणीति कहती है 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था. अपने पहले डेट के बारे में खुलासा करते हुए एक्ट्रेस कहती है, मैं कभी डेट पर नहीं गई. हम घर पर मिलते थे. साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे. साथ में मूवी देखते, खाना ऑर्डर करते और फिर साथ में खाते थे. साथ ही परिणीति वीडियो में यह भी कहती है सैफ अली खान उनके क्रश है.

