ASUS ROG Phone 3 स्मार्टफोन के कीमत में हुई कटौती

टेक्नोलॉजीASUS ROG Phone 3 स्मार्टफोन के कीमत में हुई कटौती

Date:


ASUS ROG Phone 3 स्मार्टफोन के कीमत में हुई कटौती

Asus ने ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस स्मार्टफोन तक यूजर्स की पहुॅंच आसान करने के लिए असूस ने अपने डिवाईस की कीमत में सीधे 3,000 रुपये की कटौती कर दी है। Asus ROG Phone 3 इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ओर से तीनों का प्राइस 3,000 रुपये कम कर दिया गया है।

प्राइस कट के बाद फोन 49,999 रुपये में बिकने वाले 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 46,999 रुपये हो गया है। इसी तरह फोन का 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये की जगह 49,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

वहीं असूस आरओजी फोन 3 के सबसे बड़े 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, अभी तक इस वेरिएंट की सेल 57,999 रुपये में हो रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related