Site icon Buziness Bytes Hindi

Asus ROG Phone 3 पर है 5,000 रुपये की भारी छूट, जाने ऑफर्स


Asus ROG Phone 3 पर है 5,000 रुपये की भारी छूट, जाने ऑफर्स

टेक डेस्क: Flipkart Shop From Home Days Sale में ASUS ROG Phone 3 को 5000 रुपये के अधिकतम डिस्काउंट ऑफर में खरीदा जा सकेगा।8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 5000 रुपये के शानदार डिस्काउंट ऑफर में खरीद पाएंगे और 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की खरीद पर फ्लैट 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से 10% इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन में खरीदने का विकल्प होगा।

कीमत  

Asus ROG Phone 3 के 12GB रैम मॉडल की कीमत 45,999 रुपये है और 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है। ये एक गेमिंग स्मार्टफोन है | 

Asus ROG Phone 3 के स्पेसिफिकेशन्स

Asus ROG Phone 3 एंड्राइड 10 ओएस पर काम करेगा और इसमें Qualcomm Snapdragon 865+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है | स्मार्टफोन में  6.59 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है और  144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यूजर को 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है | 

Asus ROG Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, प्राइमरी कैमरा 64MP है ,13MP का सेकेंडरी सेंसर है और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसमें 24MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।  

Asus ROG Phone 3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और क्वाड माइक्रोफोन्स भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स सपोर्ट करेंगे | 

Exit mobile version