मनुष्य कोई भी व्यापार या कारोबार करके घाटा नहीं उठाना चाहता है, लेकिन कभी कभी ऐसा होने लगता है कि हमारे कारोबार में अचानक से घाटे की स्थिति आने लगती है और हमारी धन वृद्धि रुक जाती है। वहीं ऐसी परेशानियों से हमारा मन व्यथित होने लगता है और हम परेशान होने लगते हैं। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसे कारगर उपाय दिये हैं, जिन्हें आप आजमा करके इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
आजमाएं ये उपाय-
-
अगर कारोबार में स्थिति ठीक नहीं चल रही है तो आप रोजाना माँ लक्ष्मी की पूजा करके उनका ध्यान करें। इसके साथ ही पूजा करते समय उन्हें शुद्ध केसर का तिलक लगायें, जल्द ही आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगेंगी।
-
यदि व्यापार को आप घाटे के चलते बार बार बदल रहें हैं, तो हर गुरुवार को शिव मंदिर जाकर शिवजी को पीले पुष्प और पीला चंदन चढ़ाएं। वहीं इस उपाय को करने से जल्द ही आपको सार्थक परिणाम दिखने लगेंगे।
-
अगर आपका पैसा कहीं फँसा हुआ है तो प्रातः जल्दी उठकर स्न्नान करके एक पात्र में जल भरकर उसमें 11 लाल मिर्च के बीज डालें और सूर्य देवता को अर्पित कर दें। वहीं रोजाना ऐसा करने से जल्द ही आपका फँसा हुआ पैसा वापस आ जायेगा।
-
यदि आपके घर में आय से अधिक व्यय की समस्या है तो गुड़ से कोई मिष्ठान बनाकर अपने इष्ट को अर्पण करें, साथ ही इसके बाद प्रसाद को गरीबों में बांट दें। वहीं ऐसा करने से जल्द ही आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।
