Site icon Buziness Bytes Hindi

इस हफ्ते पृथ्वी के पास आ रहा फ्लाइट जितना बड़ा एस्टेराॅइड


इस हफ्ते पृथ्वी के पास आ रहा फ्लाइट जितना बड़ा एस्टेराॅइड

न्यूज़ डेस्क। आप एस्टेरॉइड के बारे में जानते होंगे. यह पृथ्वी से टकराते हैं तो विनाश होता है. ऐसा ही एक एस्टेरॉइड 7.4 किमी प्रति सेकेंड की स्पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है. फिलहाल जो संभावनाएं बनी है उससे लग रहा है कि यह एस्टेराइड इसी हफ्ते पृथ्वी के हिस्से से टकराएगा. विमान के आकार जितना बड़ा एस्टेराइड ने वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है. नासा ने बताया कि इस एस्टेरॉइड का नाम 2021एलवी2 रखा गया है.

ब्लू व्हेल जितना बड़ा
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ब्लू व्हेल जितने बड़े आकार का हो सकता है. यह 26 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. 26 जून को यह पृथ्वी के पास से होकर गुजरेगा. जब यह चट्टान पृथ्वी के पास से गुजरेगी तो इसकी और पृथ्वी की दूरी लगभग 1.7 मिलियन किलोमीटर के सामानांतर होगी.

Read also: कोहली से न हो पायेगा

ग्रेविटी की वजह से बदलाव
नासा की वेबसाइट पर आ जाएंगे तो पता लगेगा कि एनईओ धूमकेतु और क्षुद्रग्रह को गुरुत्वाकर्षण के आकर्षण के कारण स्थिति में बदलाव हुआ है. आपको बता दें कि अंतरिक्ष में बड़े ग्रह जैसे बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून अरबों धूमकेतुओं के ग्रुप से बने है. इनकी वजह से जो चट्टान के टुकड़े में तब्दील हो गए हैं उन्हें हम एस्टेरॉइड कहते हैं.

Exit mobile version