UP Election 2022 sixth phase: 3 मार्च को होगा छठें चरण का मतदान,10 जिलों की 57 सीटों पर योगी के पांच मत्री सहित 676 प्रत्याशी अजमा रहे किस्मत

विधानसभा चुनावUP Election 2022 sixth phase: 3 मार्च को होगा छठें चरण का...

Date:


UP Election 2022 sixth phase: 3 मार्च को होगा छठें चरण का मतदान,10 जिलों की 57 सीटों पर योगी के पांच मत्री सहित 676 प्रत्याशी अजमा रहे किस्मत

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 का छठें चरण (Uttar Pradesh Assembly Election 2022 sixth phase) का चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस छठें चरण के लिए आगामी 3 मार्च को मतदान होगा। जिसमें 10 जिलों की 57 सीटों पर 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इस चरण में अनुसूचित जाति के लिए 11 सीटें आरक्षित हैं। निर्वाचन आयोग ने इस चरण में 37 सीटों के मतदान केंद्रों को क्षेत्र अति संवेदनशील घोषित किया है। इसे रेड अलर्ट पर रखा गया है। इस छठे चरण के चुनाव में दागी भी ताल ठोक रहे हैं। इस चरण में 27 प्रतिशत उम्मीदवार दागी हैं। वहीं बात करोडपति प्रत्याशियों की करें तो वह 38 प्रतिशत हैं। 670 प्रत्याशियों में से 182 के ऊपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी पार्टी इस समय अंतिम समय तक प्रचार में पसीना बहा रही हैं। छठे चरण में भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है।

Read also: प्रियंका ने हस्तिनापुर में किया प्रचार,महंगाई पर मोदी और योगी सरकार को घेरा

इस छठें चरण में योगी के गढ गोरखपुर,बलरामपुर, अंबेडकर नगर,देवरिया,बलिया,कुशीनगर,बस्ती,संत कबीरनगर,सिद्धार्थ नगर,महाराजगंज जिले शामिल हैं।इस चरण में वर्ष 2017 में भाजपा ने 46 सीटें जीती थी। जबकि अपना दल को एक और सुभासपा केा एक सीट मिली थी। इस चरण में 2:14 करोड मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस छठें चरण में योगी सरकार (Yogi Sarkar) के पांच मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर हैं। जिसमें डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी बेसिक शिक्षा मंत्री (इटवा),सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री (पथरदेवा),श्रीराम चौहान राज्यमंत्री (खजनी),जय प्रकाश निषाद राज्यमंत्री (रूद्रपुर) और जयप्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री (बांसी) शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related