यूपी चुनावी दंगल 2022: बसपा ने 53 और प्रत्याशियों का किया ऐलान, अवध व बुंदेलखंड क्षेत्र में उतारे कैंडिडेट्स

विधानसभा चुनावयूपी चुनावी दंगल 2022: बसपा ने 53 और प्रत्याशियों का किया ऐलान,...

Date:


यूपी चुनावी दंगल 2022: बसपा ने 53 और प्रत्याशियों का किया ऐलान, अवध व बुंदेलखंड क्षेत्र में उतारे कैंडिडेट्स

लखनऊ। यूपी चुनावी दंगल 2022 – बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को 53 और नए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। गुरुवार को भी बसपा ने 59 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। शुक्रवार को जारी हुई थी। शुक्रवार को अवध में आने वाले ज्यादातर जिलों के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जिसमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर के विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

लखनऊ के प्रत्याशी

बसपा ने अपनी सूची में लखनऊ समेत कई जिलों की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लखनऊ में 9 विधानसभा में हैं जिसमें मलिहाबाद सुरक्षित से जगदीश रावत को, बख्शी का तालाब से सलाउद्दीन सिद्दीकी को, सरोजिनी नगर से मोहम्मद जलीस खान को, लखनऊ पश्चिम से कायम रजा खान, लखनऊ उत्तरी से मोहम्मद सरवर मलिक, लखनऊ पूर्वी से आशीष कुमार सिन्हा, लखनऊ मध्य से आशीष चंद्र श्रीवास्तव, लखनऊ कैंट से अनिल पांडेय और मोहनलालगंज की सुरक्षित सीट से देवेंद्र कुमार सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है।

Read also: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की अपने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

सीतापुर के प्रत्याशी

इसके अलावा सीतापुर की महोली से राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सीतापुर से खुर्शीद अंसारी, हरगांव सुरक्षित सीट से रानू चौधरी, लहरपुर से मोहम्मद जुनेद अंसारी, बिसवां से हाशिम अली, महमूदाबाद से मीसम अम्मार रिजवी, मिश्रिख सुरक्षित से श्याम किशोर को टिकट दिया गया है।

लखीमपुर में इन्हें मिला मौका

इसी क्रम में लखीमपुर खीरी की पलिया से जाकिर हुसैन, निघासन से मनमोहन मौर्य, गोला गोकर्णनाथ से शिखा वर्मा श्रीनगर सुरक्षित से मीरा बानो, धौराहरा से आनंद मोहन त्रिवेदी, लखीमपुर से मोहन बाजपेयी, कस्ता सुरक्षित से सरिता वर्मा और मोहम्मदी से शकील अहमद सिद्दीकी को कैंडिडेट बनाया गया है। पीलीभीत से एक प्रत्याशी का ऐलान हुआ है। यहां की बीसलपुर से अनीस खां उर्फ फूलबाबू को मौका दिया गया है।

हरदोई में इन्हें मिला मौका

बसपा ने हरदोई की सवायजपुर से राहुल तिवारी, शाहाबाद से अहिबरन सिंह लोधी, गोपामऊ सुरक्षित सीट से सर्वेश कुमार जनसेवा, सांडी सुरक्षित सीट से कमल वर्मा, बिलग्राम मल्लावां से कृष्ण कुमार सिंह उर्फ सतीश वर्मा, बालामऊ सुरक्षित सीट से तिलक चंद्र राव और संडीला से अब्दुल मन्नान को कैंडिडेट बनाया गया है।

उन्नाव से भी प्रत्याशी घोषित

उन्नाव के बांगरमऊ से रामकिशोर पाल, सफीपुर सुरक्षित सीट से राजेंद्र गौतम, मोहान सुरक्षित से विनय चौधरी, उन्नाव से देवेंद्र सिंह, भगवंत नगर से प्रेम सिंह चंदेल और पुरवा से विनोद कुमार त्रिपाठी को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

रायबरेली की सूची

कभी congress माने जाने वाले रायबरेली से बसपा ने बचाव सुरक्षित सीट से लाजवंती कुरील को मौका दिया है। वहीं हरचंदपुर से शेर बहादुर सिंह लोधी, raibarailly से मोहम्मद अशरफ, सरेनी से ठाकुर प्रसाद यादव और ऊंचाहार से अंजली मौर्या को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Read also: मायावती बोली, समाजवादी पार्टी से सवाधान रहें दलित

बांदा और फतेहपुर में भी ऐलाम

इसके अलावा बसपा ने बांधा और फतेहपुर की सीटों पर भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसमें बांदा की तिंदवारी सीट से जयराम सिंह, बबेरू से रामसेवक शुक्ला, नरैनी सुरक्षित से गया चरण दिनकर और बांदा से धीरज प्रकाश राजपूत को मौका दिया गया है। वहीं फतेहपुर की जहानाबाद से आदित्य पांडेय, बिंदकी से सुशील कुमार पटेल, फतेहपुर से अयूब अहमद, अयाह-शाह से चंदन सिंह उर्फ चंद्रसेन पाल, हुसैनगंज से फरीद अहमद और खागा सुरक्षित से दशरथलाल सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...