मेरठ। Election Polling Booth – विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान कल यानी 10 फरवरी को होना है। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 11 जिलों के 58 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए 623 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक करे हैं। मेरठ सहित मंडल के सभी जिलों की विधानसभा क्षेत्रों के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह से ही रवाना होना शुरू हो गई और शाम तक सभी मतदान केंद्रों तक पहुंच गई। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में लाकर रखा जाएगा। प्रत्येक पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी शामिल है। चुनाव में 40 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यदि इनमें कोई कर्मचारी किसी कारण ड्यूटी में नहीं आ सका तो उनकी जगह रिजर्व कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : सपा ने आईजी लखनऊ को हटाने की मांग की

कोरोना से बचाव के लिए खास इंतजाम
कोरोना से बचाव के लिए ईवीएम के साथ एक झोले में सेनिटाइजर, मास्क हाथों के ग्लव्स व अन्य सामग्री रखी गई हैं। मतदान के समय एक बूथ पर भीड़ न हो इसके लिए पोलिंग पार्टी की संख्या बढ़ाई गई है।

Read also: यूपी के 169 विधानसभा क्षेत्रों में वीआईपी फूलन देवी की प्रतिमाएं बांटेगी


पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने बताया कि जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण,मेरठ कैंट,मेरठ सरधना,किठौर,हस्तिनापुर,सिवाल खास में पोलिंग पार्टी बुधवार सुबह प्रस्थान कर शाम तक पहुंच जाएगी। पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था की लिए पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है, वीडियो बनाई जा रही है। चुनाव एक त्यौहार है और मेरठ में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की लोगों से अपील करेंगे।

