मेरठ/लखनऊ। प्रदेश में चुनाव का दौर चल रहा है। ऐसे में जो भी घटना घटित हो रही है। उसको चुनाव और राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ की एक कांग्रेसी नेत्री के साथ बिहार के रहने वाले एक युवक ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। युवक पिछले काफी समय से कांग्रेसी नेत्री को वाटसएप काल करता था और उसको अश्लील वीडियो दिखाने के साथ ही गंदी बातें करता था। कांग्रेसी नेत्री जब काफी परेशान हुई तो उसने पुलिस से इस बारे में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी लवलेश को बिहार के नवादा से गिरफ्तार कर लिया है।
Read also- यूपी चुनाव: बसपा का प्रदर्शन 2007 से भी बेहतर होगा: सतीश मिश्रा
साइबर क्राइम के थाना प्रभारी अजीत यादव ने जब आरोपी लवलेश को बिहार नवादा जिले के कस्बा कादिरगंज से गिरफ्तार किया तो उसने पास से बरामद मोबाइल में दर्जनों युवतियों के मोबाइल नंबर निकले और पोर्न वीडियो के साथ फोटो भी भरे हुए थे। कांग्रेसी नेत्री ने युवक के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कांग्रेसी नेत्री ने पुलिस केा की गई शिकातय में कहा था कि युवक उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज में कॉल करता है। जिसमें वीडियो कॉल करते समय उसको अश्लील वीडियो दिखाता है। वहीं गंदी बातें भी करता है। युवक ने अपने मोबाइल पर कांग्रेसी नेत्री की फोटो प्रोफाइल पर लगा रखी थी।
Read also- जल्द ही लखनऊ की मस्जिद में महिलाओं के लिए अलग होंगी कतारें
इतना ही नहीं आरोपी ने महिला कांग्रेसी नेत्री का मोबाइल नंबर भी एस्कॉट सर्विस की साइट पर डाल दिया था। जिसके बाद महिला नेत्री के पास असंख्य फोन आने शुरू हो गए। अश्लील बातों और वीडियो से परेशान होकर ही महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की।

