Site icon Buziness Bytes Hindi

Assembly elections: यूपी भाजपा हेडक्वार्टर में उत्सव का माहौल, पूर्वोत्तर में मिली जीत का जश्न

bjp

पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव परिणाम आना शुरू हो गए हैं. वैसे रुझानों के अनुसार भाजपा त्रिपुरा में फिर सरकार बनाने जा रही है, उसे वहां बहुमत मिला है. रुझानों के अनुसार उसे 32 सीटें मिल रही हैं, वहीँ नागालैंड में भी NDPP के साथ भाजपा के सरकार बनाने का रास्ता साफ़ नज़र आ रहा है. 60 विधानसभा सीटों वाली नागालैंड में एकबार फिर NDA सरकार बनेगी। UDPP को यहाँ 25 और भाजपा को 12 सीटें मिल रही हैं जो पिछली बार से एक कम है. मेघालय में हालाँकि भाजपा को बड़ा झटका लगा है, यहाँ उसने अकेले दम पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे महज़ तीन सीटें मिली हैं, फिर भी उम्मीद है कि वो अपने पुराने सहयोगी NPP के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। पूर्वोत्तर राज्यों के नतीजों को देखते हुए भाजपा खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है.

image: Naeem Ansari

आतिशबाज़ी और ढोल नगाड़े

तीनों राज्यों में भाजपा या भाजपा समर्थित सरकार बनने की उम्मीद पर उत्तर प्रदेश भाजपा के हेडक्वार्टर में भी आज जश्न मनाया जा रहा है और होली से पहले पार्टी कार्यालय में दीवाली का माहौल चल रहा है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व अन्य नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत की ख़ुशी मना रहे हैं। जैसे जैसे चुनाव नतीजों के रुझान सामने आने शुरू हुए पार्टी हेडक्वार्टर में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया, लोग ढोल नगाड़े लेकर पहुँच गए. आतिशबाज़ी होने लगी, पटाखे फोड़े जाने लगे.

image: Naeem Ansari

चल रही थी महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी ऑफिस से बाहर निकलकर पार्टी कार्यकर्ताओं की खुशियों में शामिल हुए, उनके साथ पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी साथ में मौजूद रहे और आतिशबाज़ी कर जीत का जश्न मनाया। बता दें कि राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी आज राज्य मुख्यालय पर मौजूद थे जहाँ आज लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी.

image: Naeem Ansari
Exit mobile version