Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Election 2022: सत्ता वापसी के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा


UP Election 2022: सत्ता वापसी के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा

भले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे अभी 6 महीने से अधिक का समय शेष हो लेकिन सभी पार्टियां अपने चुनावी मूड मे आ गई है इसी क्रम मे BJP संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने गुरुवार को कहा कि Party ने ‘सेवा ही संगठन’ के भाव से प्रदेश की जनता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की योजना बनाई है। जल्द ही घर-घर संपर्क अभियान में Party की जन कल्याणकारी योजनाओं व विचारधारा से प्रदेश की जनता को अवगत कराया जाएगा। साथ ही अन्य अभियान भी चलाए जाएंगे।

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ महानगर कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन अवसर पर कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने Uttar Pradesh में होने वाले आगामी assembly elections की रणनीति की रूपरेखा बताई।

सुनील बंसल ने कहा कि घर-घर संपर्क अभियान को और मजबूती से चलाएंगे अभियान में सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वह भी क्षेत्र में संपर्क करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि 23 से 25 July तक पुन: vaccination अभियान चलेगा।

25 July को सभी बूथों पर बूथ कमेटी सदस्य PM Narendra Modi की ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। COVID-19 की तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए हर मंडल में स्वयंसेवकों की टीम बनाकर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा।

9 से 15 August के बीच पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी शक्ति केंद्रों पर जाकर मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों व प्रभारियों के साथ एक बैठक करेंगे। सभी 393 शक्ति केंद्रों की बूथ समितियों का verification होगा और पन्ना प्रमुख भी नियुक्त करेंगे। 25 सितंबर को पन्ना प्रमुखों की बैठक भी शुरू होगी।

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने शुरू की पहल

BJP महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्य समिति बैठक के उद्घाटन सत्र में Minister of Law and Justice बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री व लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, मेयर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रहीं।


UP Government ने लिया बड़ा फैसला, 49 साल पुराने सिनेमाघरों में अब ख़त्म हुआ धूम्रपान संबंधी कानून

दूसरे सत्र को मुकेश शर्मा ने संबोधित किया और सरकार व सांसद राजनाथ सिंह के कराए विकास कार्यों की चर्चा की। Deputy CM डॉ. दिनेश शर्मा ने तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं के संघर्षों की यादों को साझा किया। चौथे सत्र में Corona से दिवंगत जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। आखिरी session में महामंत्री त्रिलोक सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा गया ।

Exit mobile version