Site icon Buziness Bytes Hindi

मुरादाबाद में मतदान के दौरान सपा बसपा समर्थकों में पथराव,मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात


मुरादाबाद में मतदान के दौरान सपा बसपा समर्थकों में पथराव,मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात

मेरठ। विधानसभा चुनाव 2022 – आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिन जिलों में मतदान हो रहा है। उनमें पश्चिमी उप्र के जिले सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, शामिल हैं। जबकि अन्य जिले बरेली, रामपुर, बदायूं और शाहजहांपुर हैं जहां पर वोटिंग मारी है। वहीं मतदान के दौरान मुरादाबाद के थाना मैनाठेर इलाके के मोहल्ला ताहरपुर और तखतपुर अल्ला में बसपा और सपा समर्थक आपस में भिड़ गए। पहले दोनों ओर से गाली—गलौज हुई उसके बाद दोनों ओर से पथराव चालू हो गया। जिससे अफरातफरी मच गई। मतदान केंद्र के दरवाजे बंद कर दिए गए और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं सहारनपुर में भी एक बार शिकायत दर्ज कराई गई कि साइकिल के निशान का बटन दबाने पर पर्ची वीवीपैट में कमल की निकल रही है। जिले में चिलकाना के जेजे इंटर कॉलेज स्थित पालिंग बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी मुकेश की पुलिस से नोकझोंक हुई। भाजपा एजेंटों ने प्रत्याशी को सूचना दी कि कुछ लोग फर्जी वोटिंग कर रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने वहां पहुंचकर पुलिसकर्मियों का हड़काया। जिससे दोनों की नोकझोंक हुई।

Read also: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू , 82 लाख से अधिक मतदाता कर रहे हैं 632 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

जिला मुरादाबाद के थाना मैनाठेर इलाके के मोहल्ला ताहरपुर और तखतपुर अल्ला में वोटिंग के दौरान बसपा और सपा समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। कहासुनी के बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हुई फिर पथराव होने से अफरा-तफरी मची। घटना की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और लाठियां फटकार लोगों को दौड़ाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version