Site icon Buziness Bytes Hindi

पूर्वाचल को आने वाली सभी ट्रेनें फुल,मतदाताओं को रिजर्वेशन कराकर वोट के लिए बुला रहे प्रत्याशी


पूर्वाचल को आने वाली सभी ट्रेनें फुल,मतदाताओं को रिजर्वेशन कराकर वोट के लिए बुला रहे प्रत्याशी

मेरठ। विधानसभा चुनाव 2022 के बचे चरण अब पूरी तरह से पंचायती चुनाव जैसे हो गए हैं। चौथे चरण के चुनाव का मतदान आज लखनऊ सहित प्रदेश की 59 सीटों पर हो रहा है। इसके साथ ही पांचवें चरण की तैयारी भी शुरू हो गई है। ऐसे में मुंबई और दिल्ली के अलावा अन्य दूसरे राज्यों और महानगर में काम कर रहे मतदाताओं केा बुलाने के लिए प्रत्याशी अब ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट उपलब्ध करा रहे हैं। बाहरी राज्यों में रहने वाले लोग वोट डालने के लिए वापस अपने घर आ रहे हैं। ऐसे लोगो के वापस लौटने से पूर्वाचल को आने वाली अधिकांश ट्रेनें फुल हो चली हैं। किसी भी ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है।

Read also: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, गैस सिलेंडर के दाम होंगे 500 रुपए

वोट देने के लिए मुफ्त टिकट के साथ ही परिजनों से मिलने की हसरत :

पूर्वाचल के जिलों में तमाम ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं। जबकि दूसरे राज्येां में काम करने वाले युवकों और लोगों को ट्रेन में रिजर्वेशन उपलब्ध करा रहे हैं। लोग अभी से अपने घर आ गए हैं और मतदान की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। नेता जी भी निश्चित हो गए हेैं कि उनकी वोटें आ गई हैं। वहीं जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा हैै वे लोग राजनीतिक दल व प्रत्याशी को अपनी परेशानी बता रहे है। जिसके बाद व्हाट्सएप पर टिेल मंगाकर लोगों की निशुल्क व कंफर्म टिकट कराई जा रही है। लखनऊ में वोट देने के लिए एक युवती को मुंबई से लखनऊ किसी भी ट्रेन में टिकट नहीं मिला। जिसके बाद युवती के परिजनों ने चुनाव लड रहे प्रत्याशी के नजदीकी को बताया तो महिला को उद्योगनगरी के एसी प्रथम में कंफर्म टिकट भेजा गया। इसी तरह के कई और भी मामले सामने आए हैं। जबकि इसी तरह की टिकट भेजी जा रही है।

Exit mobile version