Site icon Buziness Bytes Hindi

असम सरकार का चुनावी एलान, पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपये की कटौती, शराब भी सस्ती


असम सरकार का चुनावी एलान, पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपये की कटौती, शराब भी सस्ती

नई दिल्ली: असम में आगामी चुनावों के मद्देनजर में असम सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम में पांच रुपये की कटौती कर दी है। इसके साथ ही शराब पर भी 25 फीसदी ड्यूटी घटा दी है। असम में पेट्रोल और डीजल 5 रुपये सस्ता हो जाएगा, जबकि शराब पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त उपकर भी हटा दिया जाएगा।

मार्च अप्रैल में हैं चुनाव
असम के वित्त मंत्री हेमंता विश्वासर्मा ने आज विधानसभा में नई दरों का एलान किया। असम में मार्च अप्रैल में चुनाव होने हैं। लिहाजा सर्वानंद सोनेवाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार सत्ता की कुर्सी अपने पास रखना चाहती है। ऐसे में इस फैसले को चुनावी दांव माना जा रहा है।

पिछले साल लगाया था कोविड उपकर
असम सरकार ने पिछले साल कोविद -19 महामारी के चरम पर दोनों ईंधन पर लगाए गए 5 रुपये के अतिरिक्त उपकर को हटा दिया। 2021-2022 के पहले चार महीनों के लिए तीन दिवसीय विधानसभा सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि ईंधन की कीमतों में कमी आएगी यह सभी के लिए एक बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार आधी रात से शराब पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त उपकर भी हटा दिया जाएगा, जो महामारी के बीच हेल्थकेयर खर्चों को पूरा करने के लिए लगाया गया था।

Exit mobile version