Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Political News: रामपुर में तज़ीन फ़ातिमा की जगह अब आसिम रज़ा

लोकसभा की दो सीटों के 23 मई को होने वाले उपचुनावों में सपा उम्मीदवारी को लेकर जितनी उठापटक मची है उतनी तो शायद आम चुनावों में भी नहीं होती। इन दोनों सीटों पर आज जाकर जब नामांकन का अंतिम दिन है सपा की तरफ से उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए हैं। आजमगढ़ से जहाँ यादव फैमिली के धर्मेंद्र यादव का नाम फाइनल हुआ वहीँ रामपुर से अब आज़म खान की फैमिली से बाहर का नाम आसिम रज़ा के रूप में सामने आया है। आसिम रज़ा रामपुर के नगर अध्यक्ष हैं और अखिलेश और आज़म खान के काफी करीबी भी।

Also read:  यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी

कल खबर थी कि आज़म खान की पत्नी ही रामपुर से चुनाव लड़ेंगी, उन्होंने आसिम रज़ा को कलेक्ट्रेट भेजकर नॉमिनेशन फॉर्म मंगवा लिया है, दरअसल वह फॉर्म तज़ीन फातिमा के लिए नहीं बल्कि आसिम रज़ा के लिए था। किन्ही दो सीटों के लिए समाजवादी पार्टी को इतनी माथापच्ची शायद ही कभी करनी पड़ी हो, वह भी तब जब यह दोनों सीटें उनके गढ़ की कही जाती हैं। बता दें कि विधानसभा चुनावों में आजमगढ़  ज़िले की सभी सीटें सपा को हासिल हुई थीं वहीँ रामपुर आजमखान का अभेद्य किला कहा जाता है।

Also read: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं नुपूर शर्मा का निलंबन नहीं मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें सरकार

रामपुर में अब साफ़ हो गया कि मुकाबला सीधे रूप से सपा और भाजपा के बीच होगा क्योंकि बसपा और कांग्रेस का यहाँ से उम्मीदवार नहीं है. भाजपा ने यहाँ से पूर्व एमएलसी घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है. मुकाबला चूंकि आमने सामने का है इसलिए काफी दिलचस्प और कांटे का होगा, ऐसा अनुमान है. तो सेनापतियों के नामों का एलान हो चूका है, युद्ध की रणभेरी बज चुकी है, कौन बाज़ी मारता है यह 23 मई को ही पता चलेगा।

Exit mobile version