Site icon Buziness Bytes Hindi

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पड़ोसी पाकिस्तान को 2-1 से हराया

pakistan

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 1 के मुकाबले 2 गोल से हरा दिया. ग्रुप चरण के आखिरी मैच में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया, भारत की तरफ से दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। वहीँ पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल अहमद नदीम ने किया.

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहते हुए टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. हॉकी की विश्व रैंकिंग में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 16वें स्थान पर है, भारत ने 4 बार और पाकिस्तान ने 3 बार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

भारतीय टीम की ये लगातार पांचवीं जीत है. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ते हुए नज़र आये. मैच के अंतिम क्वार्टर में पाकिस्तान के राणा वहीद ने भारतीय खिलाडी जुगराज को खतरनाक ढंग से टैकल किया जिससे जुगराज ज़मीन में गिर गए. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने विरोध जताया तो दोनों टीमें आपसे में भिड़ती नज़र आईं, बाद में अम्पायर ने घटना को रेफरल के लिए भेजा और उसमें राणा वहीद को दोषी पाया गया और 10 मिनट के लिए मैदान के बाहर भेज दिया गया. हालाँकि खेल के अंतिम मिनटों में मनप्रीत सिंह को भी पांच मिनट के लिए मैदान के बाहर भेजा गया जिससे पता चलता है कि दोनों टीमों ने कितनी आक्रमक हॉकी खेली।

सेमीफाइनल में भारत का सामना कोरिया और पाकिस्तान का सामना चीन से होगा। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों टीमें एकबार फिर फाइनल में भिड़ती हुई नज़र आ सकती हैं. भरा ने अबतक चार बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती है जबकि पाकिस्तान तीन बार ये खिताब जीत सका है.

Exit mobile version