Site icon Buziness Bytes Hindi

Asia Cup: दादा बोले- कोई फेवरिट नहीं, जो अच्छा खेलेगा वो जीतेगा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के मौजूदा चेयरमैन सौरव गांगुली ने अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच अन्य मैचों की तरह ही होता, यह कोई अलग का मामला नहीं होता। गांगुली ने कहा कि चार घंटे के मैच में जो भी टीम अच्छा खेलेगी वही जीतेगी इसलिए मेरी निगाहों में कोई भी टीम फेवरिट नहीं 

सर्व गांगुली ने कहा कि अगर रिकॉर्ड को देखा जाय तो 1992 से लेकर 2022 तक भारत पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में सिर्फ एकबार हारा है. गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाडी है जो प्रेशर को बहुत अच्छे से हैंडल करते हैं, रोहित, विराट, राहुल सभी अनुभवी खिलाड़ी हैं. उनके लिए प्रेशर से निकलना कोई बड़ी बात नहीं है. विराट को बड़ा खिलाड़ी बाते हुए सगांगुली ने कहा कि उनके पास रन बनाने के कई फॉर्मूले हैं, वह जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे. 

Read also: एशिया कप में पाकिस्तान टीम को रौंद सकता है भारत: स्टायरिस

शाहन शाह अफरीदी और बुमराह की गैरमौजूदगी से टीमों पर पड़ने वाले असर पर बात करते हुए दादा ने कहा कि दोनों अपनी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाडी हैं लेकिन क्रिकेट एक टीम गेम है, एक या दो खिलाडियों के न होने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. गांगुली ने भारत और पाकिस्तान के एक्स फैक्टर की बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा, कोहली, ऋषभ पंत, राहुल, हार्दिक पटेल, बाबर आजम, रिजवान अपनी टीमों के एक्स फैक्टर हैं. विश्व कप और एशिया कप में भारत की संभावना पर बोलते हुए पूर्व कप्तान ने कहा कि भारत को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में कामयाबी मिली, फिर वेस्टइंडीज में जीत हासिल हुई और मुझे पूरी उम्मीद है कि एशिया कप और विश्व कप में भी भारत भी अच्छा करेगा.

Exit mobile version