कोरोना के कारण एशिया कप रद

स्पोर्ट्सकोरोना के कारण एशिया कप रद

Date:


कोरोना के कारण एशिया कप रद

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप को रद कर दिया गया है. इसकी घोषणा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को की.
इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान गांगुली ने कहा, ‘एशिया कप रद हो चुका है, जो सितंबर में था. एशिया कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना था. पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी, लेकिन पाकिस्तान की यात्रा करने को भारत तैयार नहीं था. बीसीसीआइ ने कहा था कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन तटस्थ स्थान पर होता है तो उसे पाकिस्तान द्वारा एशिया कप की मेजबानी से कोई समस्या नहीं है.

गांगुली ने इंस्टाग्राम लाइव सत्र में ‘स्पोर्ट्स तक’ से कहा कि एशिया कप रद्द हो चुका है, जो सितंबर में था। टूर्नामेंट के मेजबान देश पर कोई निश्चितता नहीं थी। कोविड-19 महामारी के चलते अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन भी असंभव लग रहा है और एशिया कप के रद्द होने से बीसीसीआई को इसी विंडो में पूर्ण आईपीएल कराने का समय मिल सकता है।

यह एशिया कप में सितंबर में पाकिस्तान में होना था। बीसीसीआई शुरू से ही इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं चाहती थी क्योंकि इससे आईपीएल के आयोजन में बाधा आती। वहीं ऐसा होने से आईपीएल के लिए रास्ते साफ हो गए हैं जो कि पड़ोसी देश पाकिस्तान बिल्कुल भी नहीं चाहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...