Site icon Buziness Bytes Hindi

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी का ASI सर्वे शुरू, SC में आज मुस्लिम पक्ष की सुनवाई

au0301

Gyanvapi Case Verdict: ज्ञानवापी का ASI साइंटिफिक सर्वे के लिए ASI की एक टीम परिसर में पहुंच चुकी है। कुछ देर में सर्वे शुरू हो जाएगा। वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की सुनवाई होगी। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार है। इसी बी वाराणसी के जिलाधिकारी की ओर से सूचित किया गया कि सर्वे की कार्यवाही आज शुक्रवार से शुरू हो गई है।

14 महीनों में तीसरी बार ASI सर्वे की शुरूआत

बता दें ज्ञानवापी परिसर में 14 महीनों में तीसरी बार ASI सर्वे की शुरूआत हो रही है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के ASI सर्वेक्षण पर ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि ज्ञानवापी में ASI सर्वे शुरू हो गया है। ASI सर्वे इतिहास की दिशा में एक कदम है। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर के ASI वैज्ञानिक सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया था। जिसमें हाईकोर्ट ने परिसर में सील वुजूखाने को छोड़कर ASI वैज्ञानिक सर्वे कराने पर लगी रोक हटाई थी। हाईकोर्ट ने जिला जज वाराणसी के 21 जुलाई, 2023 के आदेश को बहाल कर दिया था। दोनों पक्षों को आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने प्रबंध समिति अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद वाराणसी बनाम राखी सिंह व आठ अन्य की याचिका पर दिया गया है।

ASI की एक टीम ज्ञानवापी परिसर में पहुंची

वहीं आज शुक्रवार की सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI की एक टीम परिसर का वैज्ञानिक सर्वे करने के लिए ज्ञानवापी परिसर में पहुंची है। ASI आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे करेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में पुरातत्व विभाग ASI का सर्वे आज से शुरू हो जाएगा। जबकि अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI एवं एएसजीआइ की तरफ से कहा है कि सर्वे के दौरान निर्माण को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने इस आशय का हलफनामा दाखिल किया है। इसमें संदेह करने का कोई औचित्य नहीं है।

Exit mobile version