Site icon Buziness Bytes Hindi

Ashwin Corona Positive: टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका, अश्विन को हुआ कोरोना

इंग्लैंड दौरे पर तीन वन डे और तीन टी 20 मैचों की सीरीज़ के अलावा  पिछली टेस्ट सीरीज़ का बचा हुआ एक टेस्ट खेलने पहुंची टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. जानकारी के अनुसार टीम इंडिया के सीनियर खिलाडी ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को कोरोना हो गया है. दौरे पर जाने से पहले खिलाडियों के हुए टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है, वह टीम के साथ रवाना नहीं हो सके हैं और इस समय एकांतवास में हैं. अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि पिछली श्रंखला का पांचवां टेस्ट खेल पाएंगे या नहीं.  

बीसीसीआई से मिली जानकारी के मुताबिक रविचंद्रन अश्विन का टीम की रवानगी से पहले के कोविड-19 टेस्ट हुआ जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए और इसी वजह से वह टीम के साथ नहीं जा सके हालाँकि उम्मीद जताई जा रही कि वो टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ठीक हो जायेंगे और एक जुलाई से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में उनके मैदान में उतरने की पूरी सम्भावना है. 

Read also: Rishabh Pant को अगर टीम में ठहरना है तो सुधरना भी होगा

बता दें कि इंगलैंड दौर पर टीम इंडिया के खिलाड़ी किस्तों में जा रहे हैं। टीम के अधिकाँश खिलाड़ी 16 जून को इंग्लैंड पहुँच गए थे, इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 18 जून को लन्दन पहुंचे, टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर भी अब रवाना हो चुके हैं, अभी अश्विन का जाना पेंडिंग है. टीम के सभी खिलाड़ी अब लीसेस्टर पहुंच चुके हैं जहाँ टेस्ट मैच से पहले 24 जून से लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय वार्म अप मैच खेला जाना है.

Exit mobile version