Site icon Buziness Bytes Hindi

अशरफ को सुषमा तो विकास को लगी सुल्ताना की किडनी


अशरफ को सुषमा तो विकास को लगी सुल्ताना की किडनी

ऋषिकेश। देश में जहां हिंदू-मुस्लिम की राजनीति जोरों पर है वहीं ऋषिकेश में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। यहां एक हास्पिटल में भर्ती हिंदू परिवार की सुषमा ने अरशद अली को अपनी किडनी डोनेट की। वही अशरफ अली की पत्नी सुल्ताना ने सुषमा के पति विकास उनियाल को अपनी किडनी दान में दी। विकास उनियाल और अशरफ अली दोनों ही स्वस्थ हैं।

Read also: उफ! समाज के यह ख़तरनाक वायरस

एक और जहां धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इंसानियत के नाते हिंदू और मुस्लिम परिवार की महिलाओं ने अपनी-अपनी किडनी दूसरे धर्म के व्यक्ति को दान में दी है। दरअसल ऋषिकेश के हिमालयन हॉस्पिटल के किडनी विभाग में डोईवाला के अशरफ अली तथा कोटद्वार के विकास उनियाल को किडनी के रोग के कारण भर्ती कराया गया था। उन दोनों की ही किडनी चेंज होने थी मगर काफी ढूंढने पर भी दोनों को किडनी डोनर नहीं मिल पाया। लेकिन ऊपर वाले की मर्जी तो देखिए कि अशरफ और विकास की पत्नी की किडनी उन दोनों से ही मैच कर गयी। ऐसे में अशरफ की पत्नी सुल्ताना ने विकास उनियाल को और विकास उनियाल की पत्नी सुषमा ने अशरफ अली को अपनी किडनी डोनेट कर दी। दोनों ही मरीज अब स्वस्थ हैं।

Read also: हिंदू महिला के शव को मुस्लिम समाज ने दिया कंधा

हिंदू धर्म के विकास उनियाल को मुस्लिम धर्म की महिला सुल्ताना की किडनी और मुस्लिम धर्म के अशरफ अली को हिंदू धर्म की सुषमा की किडनी लगाए जाने की चर्चाएं चारों ओर हैं। लोग इसे ऊपर वाले का संदेश भी मान रहे हैं जो बता रहा है कि दुनिया में इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। काश यही सोच सभी की हो जाये तो देश से धर्म की राजनीति और हिंदू-मुस्लिम में कटुता समाप्त हो जाये।

Exit mobile version