आज पेश होगा आशीष मिश्रा, गिरफ्तार होने की संभावना

उत्तर प्रदेशआज पेश होगा आशीष मिश्रा, गिरफ्तार होने की संभावना

Date:


आज पेश होगा आशीष मिश्रा, गिरफ्तार होने की संभावना

  • लखीमपुर खीरी में इंटरनेट बंद, छावनी में तब्दील हुई पुलिस लाइन

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और सांसद अजय मिश्रा टेनी का आरोपी बेटा आशीष मिश्रा के आज जांच एजेंसियों के सामने पेश होने की संभावनाओं के चलते पुलिस लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शुक्रवार शाम से लखीमपुर खीरी में इंटरनेट फिर से बंद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री आज एक पत्रकार वार्ता में अपने बेटे को मीडिया के सामने पेश कर सकते हैं।

Read also: केंद्रीय मंत्री के घर नोटिस हुआ चस्पा, आशीष मिश्रा को किया तलब (लीड)

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले मंे मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और सांसद अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा घटना के बाद से फरार है। एक ओर जहां विपक्षी दल उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर योगी सरकार को घेरे हुए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई है। वहीं अजय मिश्रा भी कल लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान आशीष के आज जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होकर अपनी बेगुनाही का सबूत देने की बात कह चुके हैं।

इस प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने आशीष मिश्रा के घर पर पूछताछ के लिये पेश होने का नोटिस चस्पा किया था। दूसरी बार में लगाये गये नोटिस में आशीष को आज 11 बजे तक का समय दिया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि आशीष ने भी पत्र लिखकर आज जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होने की बात कही है।

Read also: कभी भी गिरफ्तार हो सकता है आशीष मिश्रा

आज आशीष मिश्रा के पेश होने की संभावनाओं के चलते पुलिस लाइन में भारी तादाद में फोर्स तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस आशीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती है। तनाव को देखते हुए शुक्रवार शाम से लखीमपुर खीरी मंे इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...