Site icon Buziness Bytes Hindi

पीएम मोदी और सीएम योगी पर पर टिप्पणी कर फंसे असदुद्दीन ओवैसी , एफआईआर दर्ज


पीएम मोदी और सीएम योगी पर पर टिप्पणी कर फंसे असदुद्दीन ओवैसी , एफआईआर दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आये ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बाराबंकी में एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर भड़काऊ बयानबाजियों, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किये जाने और पीएम मोदी व सीएम योगी पर अभद्र प्रतिक्रिया प्रकट करने के कारण दर्ज करायी गई है। एफआईआर एसपी बाराबंकी ने दर्ज करवायी है।

लोकल पुलिस के मुताबिक, नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बरादरी के चंदना में गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी का प्रोग्राम लगा था। इस प्रोग्राम के लिए स्थानीय प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल के चलते महज 50 लोगों को एकत्र होने की अनुमति दी थी, पर यहां बगैर परमिशन चुनावी जनसभा करके भारी जनसमूह इकत्र किया गया। इतना ही नहीं जनसभा में ओवैसी ने मंच से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे जैसी बयानबाजियां भी कीं। इसके अलावा आरोप है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी का जिक्र करते हुए उनपर टिप्पणियां कीं है।

Read also: पीएम मोदी ने व्लादिवोस्तोक में आयोजित छठे पूर्वी आर्थिक मंच को किया संबोधित

ओवैसी की टिप्पणियों पर प्रोग्राम के बाद दरियाबाद विधान सभा से बीजेपी एमएलए सतीश चंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी, एसपी व होम सेक्रेटरी से लिखिततौर पर शिकायत दर्ज करायी। लिखा कि, असदउद्दीन ओवैसी ने मंच से प्रतिक्रिया देकर साम्प्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे का प्रयास किया है। इसके अतिरिक्त बगैर परमिशन असदउद्दीन ओवैसी और प्रोग्राम आयोजकों ने जनसभा की। आरोप है कि- ओवैसी ने कहा, सौ साल पुरानी रामसनेहीघाट की मस्जिद शहीद करा दी गई। यह हकीकत से दूर है, निंदनीय ही नहीं, साम्प्रदायिक सौहार्द को छिन्न-भिन्न कर देने वाला है। सच्चाई यह है कि अवैध ढांचा कानूनी प्रक्रिया से ही गिराया गया था। चूंकि ओवैसी की जनसभा भी बगैर परमिशन थी सो ऐसे में आयोजनर्ताओं व पार्टी के प्रमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जान ी चाहिये।

एसपी यमुना प्रसाद ने मीडिया को जानकारी दी कि, एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का प्रोग्राम था, वहां शर्तों व नियमों का उल्लंघन किये जाने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। प्रोग्राम में काफी भीड़ जमा हुई और इस दौरान न तो मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन हुआ था।

Read also: पीएम मोदी शिक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित, 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार

Exit mobile version