Site icon Buziness Bytes Hindi

आज की रात भी जेल में गुजारनी होगी आर्यन खान को


आज की रात भी जेल में गुजारनी होगी आर्यन खान को

मुुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए आर्यन खान को भले ही मुंबई हाईकोर्ट ने जमानत दे दी हो मगर आज की रात भी आर्यन को जेल में ही काटनी पड़ेगी। वजह सही समय तक जेल में बेल आॅर्डर ना पहुंचना बताया जा रहा है। अब आर्यन खान को कल सुबह 11 बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा।

Read also: बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान और अन्य 2 आरोपियों को दी जमानत (लीड-1)

गौरतलब है कि एनसीबी ने एक छापामार कार्रवाई में एक क्रूज से फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा के साथ गिरफ्तार किया था। आर्यन खान की जमानत कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुरुवार को मुंबई हाईकोर्ट ने आर्यन खान की जमानत स्वीकार कर ली थी। बेल आर्डर रिलीज न होने के कारण आर्यन खान को जेल से मुक्ति नहीं मिल पाई। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि शुक्रवार का दिन आर्यन खान की रिहाई का दिन होगा। मगर देर तक चली कानूनी प्रक्रिया आर्यन खान की रिहाई की राह में रोड़ा बन गयी।

Read also: आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार तक स्थगित

जानकारी के अनुसार जस्टिस नितिन साम्ब्रे की कोर्ट ने करीबन 3.30 बजे हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जजमेंट अपलोड कर दिया था। नियम के अनुसार जजमेंट की सर्टिफाइड काॅपी लेकर स्पेशल कोर्ट लेकर जाना था। करीब 4.30 बजे एक्ट्रेस जूही चावला आजम खान की जमानती बनकर सेशन कोर्ट पहुंची। इसके बाद चली प्रक्रिया में समय लगा और वह शाम 6 बजे ही सेशन कोर्ट से बाहर निकलीं। जेल के नियम के अनुसार शाम 5.30 बजे तक पहुंचने वाले रिलीज आर्डर को ही मान्यता दी जाती है। लेकिन देर तक चली कार्रवाई के कारण जमानती आर्डर समय से जेल तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में आर्यन खान को शुक्रवार की रात भी जेल में ही गुजारनी पड़ेगी।

Exit mobile version