Site icon Buziness Bytes Hindi

Aryan Drug Case- पूरा देश शाहरुख खान के साथ खड़ा हो।’ लिखने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को मिल रही लताड़


Aryan Drug Case- पूरा देश शाहरुख खान के साथ खड़ा हो।’ लिखने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को मिल रही लताड़

लोगों ने लिखा, और उम्मीद ही क्या की जा सकती है आपसे

नई दिल्ली। एक ओर जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुर्नजीवित करने में दिन-रात एक किये हुए है वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता विवादास्पद बयान देकर उनकी राह मुश्किल कर रहे हैं। ताजा मामला शायर और कांग्रेस माइनाॅरिटी सेल के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी का है जो शाहरूख खान के समर्थन में पूरे देश को खड़े होने का ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कहा, हां, बिल्कुल सब नशेड़ी का सपोर्ट करो। गुस्साई आयुषी राणा ने आगे लिखा है ‘आर्यन खान ओलंपिक में भाला फेंकने जा रहा है भारत की ओर से, इसलिए सभी इनके साथ खड़े हो जाओ।’

राजनीति में चुनाव जीतने की बजाये अपने बयानों से चर्चा में आने वाले शायर इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस ने बड़ी उम्मीद के साथ कांग्रेस माइनाॅरिटी सेल का चेयरमैन बनाया था। मगर इमरान अपने बयानों से अपनी पार्टी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं यह कांग्रेस नेतृत्व ने भी नहीं सोचा होगा। मगर ऐसा हो रहा है और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश फतह करने की संभावनाएं बढ़ा रही कांग्रेस की छवि इमरान के विवादास्पद बयानों से धूमिल हो रही है।

कांग्रेस माइनाॅरिटी सेल के चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर को ड्रग्स केस में जेल में बंद आर्यन से मुलाकात करने पहुंचे शाहरुख की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘पूरा देश शाहरुख खान के साथ खड़ा हो।’ अब क्या सोचकर इमरान ने यह पोस्ट की यह बात तो वो ही जाने मगर उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का शिकार जरूर होना पड़ा। एक पोस्ट में कहा गया ‘क्यों पूरे देश को नशेड़ी बनाना है क्या’, नई पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हो। वहीं किसी ने पूछा, क्यों सपोर्ट करें, क्या शाहरुख का बेटा देश के लिये बार्डर पर लड़ने जा रहा है। लोग फेसबुक पर इमरान प्रतापगढ़ी से पूछ रहे हैं कि वो किस नैतिक आधार पर आर्यन खान को सपोर्ट करने के लिये कह रहे हैं।

इमरान प्रतापगढ़ी के इस फेसबुक पोस्ट पर 19 हजार लोगों ने कमेंट्स करते हुए उनके लताड़ लगायी है। वहीं हजारों लोगोें ने इसे शेयर भी किया है। इस विवादास्पद पोस्ट के बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपना पक्ष रखने का प्रयास नहीं किया है। लेकिन यह तय है कि आने वाले कुछ महीनों में यदि इमरान प्रतापगढ़ी ने अपनी जुबां और सोच पर लगाम नहीें लगाया तो प्रियंका गांधी की मेहनत पर पानी फिरते देर नहीं लगेगी।

गौरतलब है कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुरादाबाद से राजबब्बर के चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद इमरान प्रतापगढ़ी पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया था। इमरान की बातों को सुनने के लिये उनकी चुनावी सभाओं में भीड़ भी खूब उमड़ती थी। मगर उस भीड़ ने इमरान की बातों पर तालियां तो खूब बजायी मगर उनके नाम के आगे लिखे बटन से अपनी अंगुली को दूर ही रखा। नतीजा सपा के डाॅक्टर एसटी हसन ने इमरान को न केवल हराया बल्कि उनके राजनीतिक करियर को ही लगभग समाप्त कर दिया था। इमरान को टोटल पोल का 4.26 फीसदी वोट ही मिला और उनकी जमानत तक जब्त हो गयी थी। लेकिन अल्पसंख्यक वोटर्स को अपने पाले में खिंचने के लिये कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस माइनाॅरिटी सेल का चेयरमैन बना दिया। अब इमरान अल्पसंख्यकों को कांग्रेस की ओर ला पायेंगे या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा मगर इमरान की बयानबाजी यदि जारी रही तो कांग्रेस का वोटर भी टूटकर किसी ओर पाले में जाने में देर नहीं लगायेगा।

Exit mobile version