Site icon Buziness Bytes Hindi

आज भी नहीं मिली आर्यन को जमानत, कल फिर होगी सुनवाई


आज भी नहीं मिली आर्यन को जमानत, कल फिर होगी सुनवाई

मुंबई। क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा पकडे़ गये आर्यन खान को आज भी जमानत नहीं मिली। मुंबई हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर कल दोपहर फिर से सुनवाई होगी।

Read also: आर्यन मामला : एनसीबी के गवाह के रिश्वत वाले आरोप से महाराष्ट्र में राजनीतिक तूफान

बीती 8 अक्टूबर को एनसीबी ने क्रूज पर छापा मारकर फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान, उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीजा को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई मगर आर्यन खान को जमानत नहीं मिल पायी। आज बुधवार को आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई हुई तो सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी थी। मगर आज भी सुनवाई पूरी नहीं हो पायी और आर्यन खान को फिर निराश होना पड़ा।

आज सुनवाई में अरबाज मर्चेंट के वकील अमित देसाई ने बिना नोटिस दिए आरोपियों की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए पंचनामे पर भी सवाल उठाए। आर्यन के वकील और पूर्व अटाॅर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने अरेस्ट मेमो दोबारा देखने की गुजारिश की। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि एडिशनल साॅलिसिटर जनरल अनिल सिंह के जवाब दिये जाने के बाद इस मामले को कल ही समाप्त करने की कोशिश की जायेगी।

Read also: आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच कोई ड्रग्स चैट नहीं मिली : एनसीबी सूत्र

गौरतलब है कि मंगलवार को आर्यन खान के वकील और पूर्व अटाॅर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने हाईकोर्ट से कहा कि उनके क्लाइंट आर्यन खान के खिलाफ ड्रग लेने या उसे खरीदने-बेचने का मामला दर्ज नहीं है। आर्यन खान यंग ब्वाॅय है। इसको सुधार गृह भेजा जा सकता है लेकिन इन पर मुकदमा नहीं चलाना चाहिए।

Exit mobile version