Site icon Buziness Bytes Hindi

Arvind Kejriwal Singapore Visit: दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिंगापुर दौरे को नहीं दी अनुमति,आप का केंद्र पर हमला

नई दिल्ली। नई दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने के प्रस्ताव को वापस कर दिया है। इस प्रस्ताव में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सिंगापुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में जाने की अनुमति मांगी थी। उपराज्यपाल ने सलाह दी है कि प्रथम दृष्टया यह मेयर का सम्मेलन है। जिसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने के कोई औचित्य नहीं है। एलजी के इनकार के बाद अब मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विदेश मंत्रालय को मंजूरी के लिए पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मंजूरी मिलेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि यह यात्रा विश्व के शहरों के सम्मेलन में भारत को गौरवान्वित करेगी।

वहीें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में नहीं जाने की अनुमति मिलने से आम आदमी पार्टी के भीतर गुस्सा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा की केद्र सरकार पर हमला बोला है और कहा कि ओछी राजनीति के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने से रोका जा रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सिंगापुर दौरे को लेकर इससे पहले केंद्र सरकार पर हमला बोला था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र से इजाजत नहीं मिलने को पूरी तरह राजनैतिक दुष्चक्र बताया था। उन्होंने कहा था कि उनके सिंगापुर दौरे से विदेश में भारत का मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पार्टीबाजी छोड़ सबको एकजुट होकर देश की तरक्की की बात सोचनी चाहिए।

Read also: State Minister Dinesh Khatik: लखनऊ से दिल्ली तक सनसनी फैलाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक का इस्तीफा अस्वीकार

मुख्यमंत्री केजरीवाल के अनुसार सिंगापुर में होने जा रहे सम्मेलन में दुनिया भर के बड़े नेता आएंगे। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली में शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो क्रांति हुई और दिल्ली में अलग-अलग क्षेत्रों में जो तरक्की हुई उस दिल्ली मॉडल के बारे में जानकारी के लिए ही सिंगापुर सरकार ने विशेष तौर पर बुलाया है। सम्मेलन में दुनिया भर के नेता दिल्ली मॉडल के बारे में जानना चाहते हैं। इससे देश का गौरव और नाम होगा। दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

Exit mobile version