पूछ रहा है भारत, हमारे बाद आज़ाद हुए छोटे देश हमसे आगे कैसे निकल गए, हमारे सामने बर्बाद हुए जर्मनी, जापान जैसे देश फिर कैसे खड़े होकर हमको पीछे छोड़ गए, यह बाते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘मेक इंडिया नंबर वन’ कैंपेन को लांच करते हुए कहीं. इस मौके पर केजरीवाल ने प्रण भी लिया कि जब तक वो भारत को नंबर एक देश नहीं बनाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे. केजरीवाल ने इसके लिए भारत के 130 करोड़ लोगों का अलायंस बनाने की बात कहते हुए कहा जब 130 करोड़ लोग जुड़ेंगे तो भारत को नंबर एक बनने से कोई नहीं रोक सकता.
केजरीवाल ने सिंगापूर, जापान, जर्मनी जैसे देशों का नाम लेते हुए कहा कि एक छोटा सा देश सिंगापूर हमसे 15 साल बाद आज़ाद हुआ, परमाणु बम के हमले जापान और विश्व युद्ध में जर्मनी बर्बाद हो गया मगर आज यह सब हमसे बहुत आगे हैं, हमने 75 सालों में काफी तरक्की की है मगर हम इनसे पीछे हैं, आखिर क्यों? क्यों नहीं हम इन देशों की तरह आगे बढ़ पाए. यह बात आज देश का हर नागरिक पूछ रहा है. इसलिए मैंने प्रण लिया है कि भारत की नंबर वन देश बनाकर रहूंगा और इसके लिए हमने आज ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान शुरू किया है.
Read also: Agniveer Scheme: कोटद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अग्निवीर योजना का किया शुभारंभ
केजरीवाल ने कहा कि ईश्वर ने प्राकृतिक सम्पदा से भारत को मालामाल किया है, दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति भारत में हैं, दुनिया का सबसे ज़्यादा टैलेंट भारत में है, फिर क्या वजह है कि हम पीछे हैं. केजरीवाल ने कहा, बस बहुत हो गया. इन नेताओं के भरोसे अगर देश को छोड़ दिया गया तो भारत दुनिया का कभी नंबर वन देश नहीं बन सकता. हमें इसलिए और 75 साल इंतज़ार करना पड़ेगा. केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला करता हुए कहा कि किसी को अपना परिवार प्यारा है तो किसी को अपने दोस्तों से मोहब्बत है. देश की धन सम्पदा को यह लोग अपने परिवार और अपने दोस्तों पर लुटा रहे हैं. अगर कोई जनता के पैसे को जनता में ही वापस करना चाह रहा है तो उसपर रेवड़ी कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है.

