Site icon Buziness Bytes Hindi

फ्री बिजली से भाजपा को लगती हैं मिर्ची : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन एक बार फिर मुफ्त बिजली और शिक्षा का मुद्दा उठाया, केजरीवाल ने लोगों से AAP सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बनते ही आपको 1 मार्च 2023 से मुफ्त बिजली की सप्लाई के साथ अच्छा और फ्री इलाज भी शुरू हो जायेगा। इस बीच केजरीवाल ने एक रिक्शावाले के घर शाम का खाना खाने का भी निमंत्रण भी स्वीकार किया। 

भाजपा पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि गरीबों को फ्री बिजली और मुफ्त इलाज देना बुरा लगता है, उसे लगता है कि इससे प्राइवेट सेक्टर को नुक्सान पहुँच रहा है, यह गरीबों ज़रुरत की मुफ्त सुविधाएँ रेवड़ी लगती हैं. आज देश में हर कोई मंहगाई से परेशान है ऐसे में गरीब और मिडिल क्लास लोगों को अगर 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने की बात हो रही है तो इनके पेट में दर्द उठ रहा है. मुफ्त इलाज पर केजरीवाल ने कहा कि अपना इलाज कराने यह लोग तो अमेरिका भाग जाते हैं, गरीब कहाँ जाय? 

महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये देने का वादा करने वाले केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं से मेरी विनती है कि आपको जब यह पैसा मिले तो उसे सही जगह पर खर्च कीजियेगा, अपने पति को शराब पर उड़ाने के लिए न दे दीजियेगा. ऑटो चालकों के साथ अहमदाबाद में संवाद के दौरान केजरीवाल ने भाजपा को ताकतवर पार्टी बताते हुए कहा की इन लोगों ने पूरे देश में डर का माहौल पैदा कर रखा है. गुजरात के सरकारी  स्कूलों का ज़िक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बड़ा बुरा हाल है. आम आदमी पार्टी की सरकार अच्छी शिक्षा देगी तो ऑटो वाले का बच्चा डॉक्टर इंजीनियर बनेगा.

Exit mobile version