Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: अरविंद केजरीवाल का आज गुजरात मे चौथा रोड शो मचाएगा राजनीतिक दलों में खलबली

Gujarat chunavi dangal: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज यानी 6 जून को गुजरात मे रोड शो करने जा रहे हैं। उनका यह रोड शो गुजरात की जनता को लुभाना और गुजरात की सत्ता मे आप की धाक जमाने के उद्देश्य से होगा। इस तिरंगा रोड शो के माध्यम से अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता को लुभाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे और जनता को सम्बोधित करेंगे। राजनितिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह अरविंद केजरीवाल का गुजरात मे चौथा रोड शो है। इस रोड शो के माध्यम से केजरीवाल गुजरात मे पंजाब मॉडल को लाना चाह रहे हैं और सभी दलों से ऊपर उठकर अपनी सरकार को सत्ता में देखना चाहते हैं।

Read also: हार्दिक पटेल धोखेबाज उन्होंने दिया पूरे पाटीदार समाज को धोखा: एसपीजी अध्यक्ष लालजी पटेल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 6 जून को तकरीबन 3 बजे आप प्रमुख गुजरात पहुंचेंगे। मेहसाणा में वह एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ करेंगे, जो शहर के नगरपालिका शापिंग सेंटर से शुरू होगी। वह रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करेंगे।

बता दें गुजरात में आप की चल रही परिवर्तन यात्रा अब समाप्त हो गई है इस परिवर्तन यात्रा के दौरान आप नेताओं ने यात्रा के दौरान गुजरात के सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने की कोशिश की थी ताकि लोगों को अपनी चिंताओं को व्यक्त करने का मौका दिया जा सके। यह परिवर्तन यात्रा 15 मई को शुरू हुई थी जो की अब 5 जून को खत्म हो गई है लेकिन इस परिवर्तन यात्रा के खत्म होने के तुरंत बाद आज गुजरात मे आप की तिरंगा यात्रा आरम्भ हो जाएगी। 

Read also: पार्टी में पद को लेकर फैले असंतोष को खत्म करने के लिए सीआर ने उठाया बढ़ा कदम

आप की बैंक टू बैक जनता से कनेक्ट होने की नीति के चलते विपक्ष में आप को लेकर चर्चाएं तेज है और आप सत्ताधारी दल भाजपा के निशाने पर है अब गुजरात मे भाजपा आप और कांग्रेस दोनो को तोड़ने में जुटी है। वही जल्द ही गुजरात मे भाजपा के बड़े नेताओं की पुनः एंट्री होगी क्योंकि भाजपा गुजरात मे मोदी मैजिक का जादू चलाने की फिराक में है। बताते चले बता दें, चुनाव से पहले ‘आप’ खुद को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। गुजरात में यह दूसरी ‘तिरंगा यात्रा’ है, जिसमें केजरीवाल हिस्सा लेंगे और जनता को अपना विकास मॉडल दिखाएंगे।

Exit mobile version