दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी की तुलना कान्हा, यानि कन्हैया, यानि भगवान् कृष्ण से कर डाली। केजरीवाल ने कहा कि कान्हा ने राक्षसों का वध किया था और आम आदमी पार्टी भी बड़े-बड़े राक्षसों का वध कर रही है. केजरीवाल ने दावा किया वो भरष्टाचार से लड़ रहे हैं जबकि लाल किले से दावा करने वाले आम आदमी से लड़ रहे हैं. केजरीवाल का इशारा प्रधानमंत्री मोदी की तरफ था.
आम आदमी पार्टी संयोजक आज दिल्ली में जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, अपने उसी सम्बोधन में भगवान् कृष्ण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने बड़े बड़े राक्षसों का वध किया, उन्होंने कहा कि आम आदमी भी कान्हा की तरह ही है, वो भी बड़े बड़े राक्षसों का वध करती जा रही है. कान्हा ने बड़े-बड़े राक्षसों का वध किया था. आम आदमी पार्टी भी कान्हा की तरह है, वो भी बड़े-बड़े राक्षसों का वध कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अर्थ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे राक्षसों से है. हालाँकि उनकी बात का मतलब कुछ और भी निकला जा सकता है.
अरविंद केजरीवाल ने फ्रीबी की बात छेड़ते हुए कहा कि जनता को ये बहुत पसंद आ रही है. केजरीवाल ने कहा कि AAP ने ऐसी ‘मुफ्त की रेवड़ी’ इंट्रोड्यूस की है कि भाजपा से न खाते बन रही है और न उगलते. केजरीवाल ने कहा कि ये कहते हैं कि 3.5 लाख करोड़ रुपए कर्ज़ है इसलिए हम मुफ्त की रेवड़ियां नहीं बाँट सकते. AAP संयोजक ने सवाल किया कि जब इन्होने मुफ्त की रेवड़ी नहीं बांटी तो इनपर क़र्ज़ कैसे चढ़ गया. दिल्ली सरकार तो सबकुछ फ्री बाँट रही है लेकिन फिर भी कोई क़र्ज़ नहीं है.
