Site icon Buziness Bytes Hindi

आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र 12वीं के बाद इन क्षेत्रों में बनाए अपना करियर

12वीं कक्षा पास करने के बाद सबसे पहले हमारे मन में यही ख्याल आता है कि हमें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए। उसमें भी अगर आपने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम से पास की है तो समझ लीजिए कि आप पढ़ाई में कमजोर हैं और इस क्षेत्र में आपके करियर विकल्प सीमित हैं। लेकिन बदलते परिदृश्य में यह धारणा बदल गयी है. आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के पास अब साइंस और कॉमर्स की तुलना में बेहतर करियर विकल्प हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र किन क्षेत्रों में अपना करियर बेहतर बना सकते हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के बाद के कोर्स

12वीं आर्ट्स करने के बाद छात्रों के लिए सबसे पहला कदम यह होता है कि वह कौन सा कोर्स चुनें ताकि उन्हें बाद में रोजगार के लिए भटकना न पड़े। यहां हम कुछ ऐसे कोर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने के बाद आपको सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार पाने की पात्रता मिल जाती है।

कला स्नातक (बीए)

आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह एक पसंदीदा कोर्स है। बैचलर ऑफ आर्ट्स तीन साल का डिग्री प्रोग्राम है। यह कोर्स आर्ट्स के विभिन्न विषयों पर किया जा सकता है। इस कोर्स को करने के बाद आपके लिए विभिन्न सरकारी नौकरियों में भाग लेने के दरवाजे खुल जाते हैं। इसके अलावा आप बीए करके क्रिएटिव राइटर, ब्लॉगर टीचर, लेखक आदि बन सकते हैं। इन सबके अलावा आप यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करके भी आईएएस आदि बन सकते हैं।

बीए-एलएलबी

आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए बीएएलएलबी एक अच्छा करियर विकल्प है। यह 5 साल का कोर्स है जिसे करके आप एक मशहूर वकील के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए आप बीएएलएलबी के बाद एलएलएम भी कर सकते हैं। इन कोर्स को करने के बाद आप क्रिमिनल वकील, इनकम टैक्स वकील, कंसल्टेंट, प्रॉपर्टी वकील, बैंकिंग वकील, फैमिली वकील आदि बन सकते हैं। अनुभव के साथ आपको इस क्षेत्र में पैसे के साथ-साथ प्रसिद्धि भी मिलती है।

बीए-बी.एड./बीएससी-बी.एड. या बीएलएड

नई शिक्षा नीति के तहत अब सत्र 4 वर्षीय बीए बीएड और बीएससी बीएड प्रोग्राम को हरी झंडी मिल गई है। अगर आपको ये कोर्स करना है तो आप इस कोर्स को 12वीं के बाद कर सकते है। इन सभी कोर्सेज को पूरा करने में 4 साल लगते है . इन कोर्स को करने के बाद आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। हमारे देश में शिक्षक को उच्च स्थान दिया गया है। इस तरह आप शिक्षक बनकर अच्छी सैलरी के साथ-साथ प्रसिद्धि भी पा सकते हैं।

कुछ अन्य कोर्स जो आपके लिए वरदान साबित होंगे

इन प्रमुख पाठ्यक्रमों के अलावा, आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं जो आपको बेहतर नौकरी पाने में मदद करेंगे। इस कोर्स को करके आप पैसा और नाम दोनों कमा सकते हैं। इनमें इवेंट मैनेजमेंट, ग्राफिक्स डिजाइनर, फैशन डिजाइनर, फाइन आर्ट्स, जर्नलिज्म, बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, बीबीए, टूर एंड ट्रैवल्स, बैचलर इन ह्यूमैनिटी एंड सोशल साइंस कुछ प्रमुख कोर्स हैं, जिनमें आप एक सफल की नींव रख सकते हैं।

Exit mobile version