Site icon Buziness Bytes Hindi

RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एटीएस के इनपुट पर तमिलनाडु प्रदेश पुलिस ने उप्र और देश भर के छह आरएसएस आफिसों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। तमिलनाडु पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है उसका नाम राज मुहम्मद है। बताया जाता है कि इसी युवक ने लखनऊ,उन्नाव के साथ कर्नाटक में चार जगह आरएसएस के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी व्हाटसएप कर दी थी। एटीएस अब धमकी देने के आरोपी राज मुहम्मद को तमिलनाडु से लाने की तैयारी कर रही है। मामले में लखनऊ की कोतवाली मडिय़ांव में केस दर्ज है। युवक ने लखनऊ के साथ देश भर में आरएसएस के कार्यालय में बम धमाकों की चेतावनी दी थी। व्हाट्सएप पर मिली धमकी के बाद केस दर्ज किया गया था।

Also Read : Kanpur Violence : ये हैं कानपुर की हिंसा के आरोपी पत्थरबाज, दीजिए सूचना पाइए इनाम,गुप्त रखा जाएगा नाम

इस मामले में लखनऊ पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां जांच में जुटी थी। प्रदेश एटीएस को धमकी देने वाले की लोकेशन तमिलनाडु मिली तो इसकी जानकारी वहां की पुलिस को दी गई। युवक की लोकेशन का इनपुट तमिलनाडु भेजा गया था। जिसके बाद राज मुहम्मद को पुदुकुदी से दबोच लिया गया।

बता दें कि सोमवार रात आरएसएस लखनऊ तथा उन्नाव के कार्यालय के साथ देश के अन्य चार कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी व्हाट्सएप पर दी थी। धमकी मिलने के बाद लखनऊ के कोतवाली मडिय़ांव में केस दर्ज कर लिया गया था। मैसेज के अनुसार अल अंसारी इमाम रजी उन मेंहदी नाम के व्हाट्सएप से हिंदी,अंग्रेजी और कन्नड़ धमकी दी गई थी। अल इमाम अंसार रजी उन मेंहदी नाम के ग्रुप में आरएसएस कार्यकर्ता नीलकंठ पुजारी इनवाइट लिंक के जरिए जुड़े हैं। उसको यह मैसेज मिला तो उन्होंने देखा कि आरएसएस के कार्यालयों को बम से उड़ाने के तरीके पर चर्चा की जा रही है।

Also Read : Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

Exit mobile version