Site icon Buziness Bytes Hindi

Hajj Yatra 2022: बिना परमिट के हज यात्रा पर गए 300 लोगों को किया गिरफ्तार,लगाया जुर्माना

रियाद। सऊदी अरब में इस सप्ताह से हज यात्रा शुरू होनी है। कोरोना महामारी के दो साल बाद यह पाक यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा को लेकर पहले ही कह दिया था कि बिना परमिट वाले हाजियों को गिरफ्तार कर जुर्माना लगाया जाएगा। अब सऊदी सरकार ने बिना परमिट आने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाना शुरू कर दिया। सऊदी अधिकारियों ने बिना परमिट के हज की कोशिश करते 300 लोगों को गिरफ्तार किया।

Read also: UP News : हज यात्रा के लिए आएंगी ये अड़चनें, आवेदन करने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर

बिना परमिट हज करने वालों की गिरफ्तारी की पुष्टि अधिकारियों ने की है। इन सभी पर जुर्माना लगाया गया। हज सुरक्षा प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-बसामी ने कहा कि 288 लोगों को हज नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि नियम उल्लंघन करने पर उनमें से प्रत्येक पर 10 हजार सऊदी रियाल यानी 2 लाख 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

बसामी ने बताया कि इस तरह के मामले सामने आने के बाद पवित्र शहर मक्का के चारों ओर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया है। यहीं पर ग्रैंड मस्जिद स्थित है। लगभग एक लाख लोगों और 69,000 से ज्यादा वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस साल हज यात्रा में सिर्फ दस लाख लोगों को शिरकत करने की अनुमति दी है। इनमें से 8,50,000 लोग विदेशी नागरिक होंगे।

Read also: Covid Updates: देश में बढ़ रही कोरोना की दर,24 घंटे में आये 11,739 मामले

बता दें कि कोरोना के चलते दो साल से हज यात्रा रुकी थी। 10 लाख यात्रियों की संख्या कोरोना से पहले की संख्या से बहुत कम है। कोरोना संक्रमण महामारी से पहले 2019 में हज यात्रा में 25 लाख लोग शामिल हुए थे। हालांकि पिछले साल हज यात्रा में सिर्फ 60 हजार पूर्ण वैक्सीनेटेड सऊदी अरब के लोगों को शामिल होने की इजाजत दी थी। हज यात्रा में शामिल होने के लिए 6,50,000 लोग ही पहुंचे।

Exit mobile version