कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक टालीवुड अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी के फ्लैटों पर छापेमारी सोने, डॉलर और कुछ दस्तावेजों के अतिरिक्त 51 करोड़ रुपये की नकदी बरामद किया है। बंगाली और उड़िया फिल्म उद्योग में काम करने वाली अभिनेत्री और मॉडल अर्पिता मुखर्जी इस समय ईडी की हिरासत में हैं। अर्पिता मुखर्जी ने जांचकर्ताओं के सामने खुलासा किया कि पार्थ चटर्जी ने अपने फ्लैटों को मिनी बैंक के रूप में उपयोग कर रहे थे। बता दें कि बरामद पैसे से तृणमूल कांग्रेस पहले से दूरी बना चुकी है।
ईडी ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों को खंगाला है। कमरों के अतिरिक्त वॉशरूम, वार्डरोब और संदूक में भारी मात्रा में नकदी छिपाकर रखी थी। अब तक 51 करोड़ से अधिक की नकदी,सोना और डॉलर मिले हैं। इसे देखते हुए ईडी ने संभावना जताई है कि यह घोटाला 100 करोड़ से अधिक का हो सकता है। ईडी अधिकारियों को अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया स्थित घर के बारे में पूछताछ के बाद पता चला तो वह कथित तौर पर सहयोग करने लगी है। कैश की गिनती आज गुरुवार सुबह चार बजे तक चली है। नोट गिनने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें मंगाई गई और सुबह ट्रकों में नकदी भरी गई। दावा किया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी दुर्गा पूजा कमेटी के जरिए मंत्री पार्थ चटर्जी के संपर्क में आई। वह 2019 और 2020 में नकटला उदयन संघ नामक पार्थ चटर्जी की दुर्गा पूजा समिति प्रचार अभियानों का चेहरा थीं। अर्पिता मुखर्जी, अभिनेत्री और मॉडल हैं। अर्पिता ओडिया और बंगाली के अलावा तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
