Site icon Buziness Bytes Hindi

Road Accident – सेना के जवान की हादसे में मौत, बाइक सवार तीन घायल, पहाड़ी इलाकों में बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं

देहरादून। राजधानी में एक ही दिन में दो सड़क हादसें (Road accident) हुए। जिसमें एक में सेना के जवान की मौत हो गई। जबकि दूसरे सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं (Accidents in mountain area) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

राजधानी देहरादून (Dehradun) में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में हुए सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी रोड जाखन पर तेज गति से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read also-सचिन पायलट पुहंचे देहरादून, जनता से मांगा समर्थन, व्यापारियों से भी की बात

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में जैतनवाला निवासी सौरभ जो कि सेना में तैनात हैं और इस समय असम में तैनात है। छुटटी पर अपने घर आए हुए थे। वे अपने दोस्त के साथ जा रहे थे। इस दौरान उसकी भी बाइक का एक्सीडेंट (Bike accident) हुआ। जिसमें वे दोस्त अमर के साथ घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्होंदे देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से सेना के जवान के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Exit mobile version