Engagement: Armaan Malik ने बेहद रोमांटिक अंदाज में किया अपनी गर्लफ्रेंड प्रपोज , वायरल हुई तस्वीरें

एंटरटेनमेंटEngagement: Armaan Malik ने बेहद रोमांटिक अंदाज में किया अपनी गर्लफ्रेंड प्रपोज...

Date:

बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिंगर अरमान मलिक की दुनिया दीवानी है। वह अपनी आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. वहीं कई लड़कियां उन पर अपना दिल लुटाती हैं, लेकिन आज अरमान मलिक ने इन लड़कियों का दिल तोड़ते हुए अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और फैशन इंफ्लूएंसर आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है. अरमान की सगाई की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अरमान मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में किया प्रपोज

हाल ही में अरमान मलिक की सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें सिंगर घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को सगाई के लिए प्रपोज कर रहे हैं.इस प्रपोजल से आशना भी काफी खुश हैं. एक अन्य तस्वीर में आशना और अरमान हंसते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही आशना अपनी सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक अन्य तस्वीर में अरमान आशना के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। जो बेहद रोमांटिक लग रहा है. इस दौरान अरमान ऑफ व्हाइट सूट में नजर आए तो वहीं आशना क्यूट व्हाइट वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

बता दें, अरमान और आशना ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि वे 2017 में भी रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों अलग हो गए। इसके बाद 2019 में दोनों ने फिर से डेटिंग शुरू कर दी। इस जोड़े ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की और अक्सर अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। अब इस कपल ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे.

कौन हैं आशना श्रॉफ?

आशना श्रॉफ एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो फैशन और वेलनेस के बारे में ब्लॉग करती हैं। वह अक्सर अरमान के साथ अपनी आउटिंग और डेट की झलकियां शेयर करती रहती हैं। दोनों कथित तौर पर 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अरमान के सुपरहिट गाने

अरमान मलिक की बात करें तो वह मशहूर सिंगर होने के साथ-साथ संगीतकार अनु मलिक के भतीजे हैं। उनके भाई अमाल मलिक भी उन्हीं की तरह सिंगर हैं. अरमान मलिक को मैं रहूं या ना रहूं, तुम्हें अपना बनाने की, बोल दो ना जरा और मैं हूं तेरा हीरो जैसे कई सुपरहिट गाने गाने के लिए जाना जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...