वर्तमान समय में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है और आये दिन कई नए तरीके ढूंढते रहते है जिससे उनका वजन काम हो जाये। डाइटिंग एक अत्यधिक प्रचलित तरीका है जिसका ज्यादातर लोग उपयोग करते है, लेकिन हम आपको बता दे डाइटिंग के चक्कर में लोग खाना-पीना छोड़कर सोचते है की वो जल्द ही अपना वजन घटा लेंगे लेकिन यह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है।
आप बिना डाइटिंग और सप्लीमेंट्स लिए बिना भी अपना वजन आसानी से कम कर सकते है। अपने रोज़ के भोजन में जोड़े इन खाद्य पदार्थ को और पाए तत्काल परिणाम।
भुने हुए चने (Roasted Chana)
भुने हुए चने का सेवन करना काफी उपयोगी है क्युकी इसमें 13 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है जो आपको वजन घटने में काफी मदद करता है। यदि आप अत्यधिक खाते है और आपको ज्यादा भूख लगती है तो चने का सेवन करना एक बेहतर विकल्प है जो आपके भूख को शांत कर बॉडी में नुट्रिशन लेवल को बढ़ता है।
● दलिया (Oatmeal)
बढ़ते वजन और मोटापे को रोकने में दलिया एक फायदेमंद आहार है। इसमें एक विशेष तरह का फाइबर होता है जिससे बीटा-ग्लूकन कहते है और यह फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही करता है। आप दलिये को सुबह के नाश्ते में या मध्य-भोजन में ले सकते है। इसे आप फल एवं हरी सब्जियों के साथ भी बना कर खा सकते है, जो किफायती तरीके से आपके बढ़ते वजन को रोकता है।
● दही (Curd)
कई तरह के शोधो से यह पाया गया है की दही वजन कम करने का एक बेहतरीन विकल्प है। एनसीबीआई ((National Center for Biotechnology Information) ने अपनी वेबसाइट पर भी यह प्रमाणित किया है की दही को अपने भोजन में शामिल करना काफी किफायती है जिससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। दही में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो आपके भूख को नियंत्रित कर वजन घटाता है। इसके अतिरिक्त ये शुगर को नियंत्रित करने का भी एक अच्छा तरीका है।
Read also: बढ़ते हुए वजन को इन आसान तरीको से घटाएं…..
● अंडा (Egg)
हालांकि अंडे का उपयोग लोग वजन बढ़ने के लिए करते है लेकिन हाल ही में अमरीका की सेंट लूइस यूनिवर्सिटी ने यह दावा किया की यदि अंडे का सेवन एनर्जी डेफसिट डाइट (energy-deficit diet) अर्थात कम कैलोरी वाले आहार के साथ किया जाए, तो यह पौष्टिक सप्लीमेंट की तरह काम करता है और वजन कम करने में प्रभावी है। आप उबले हुए अंडे को उपयोग नाश्ते में कर सकते है और आसानी से वजन कम कर सकते है।
● पालक (spinach)
कम वसा वाले खाद्य पदार्थ और वसा रहित भोजन में पालक का एक अहम स्थान है। पालक वजन कम करने में काफी कारगर है क्यूकी यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य है। कई तरह के शोध इस बात का प्रमाण देते है की पालक वजन कम करने में सकारात्मक प्रभाव देता है और इसके साथ कई तरह के अन्य फायदे भी देता है जैसे यह आँखो के लिए काफी अच्छा है। आप पालक का सेवन सलाद के रूप में कर सकते है और पनीर के साथ इसका सेवन कर सकते है।
वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते है और एक अच्छे भोजन के द्वारा आप अपने आप को पूरी तरह से फिट रख सकते है एवं अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते है। इसके साथ-साथ रोज़ना एक्सरसाइज करना भी अत्यधिक फायदेमंद है। तो इन खाद्य पदार्थ को अपने भोजन का अंग बनाये और आसानी से वजन काम करे।

