Site icon Buziness Bytes Hindi

कही आप भी तो नही खा रहे मिलावटी घी , ऐसे करे जाँच

डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमत और सबसे दमदार चीज की बात करें तो घी इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। घी का मूल्य सभी डेयरी उत्पादों से लगभग तीन गुना अधिक रहता है। इसका एक बड़ा कारण इसे बनाने की मेहनत और लागत हो सकती है। बेशक घी को ताकत का खजाना माना जाता है, लेकिन महंगा होने के कारण कई लोग इससे वंचित रह जाते हैं।

खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम बात है और घी भी इससे अछूता नहीं है। व्यापारी अधिक मुनाफा कमाने के लिए घी में धड़ल्ले से मिलावट कर रहे हैं। ध्यान रखें कि कोई भी मिलावटी चीज खाने से सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने घी में मिलावट या असली-नकली घी की पहचान का तरीका बताया है, जो हर किसी को जानना चाहिए।

घी में मिलावट क्यों होती है?

घी की मात्रा बढ़ाने या उसकी कीमत कम करने के लिए उसमें सस्ते या निम्न गुणवत्ता वाले पदार्थ मिलाये जाते हैं। इसमें वनस्पति तेल, पिघला हुआ मक्खन, वनस्पति, पशु वसा और हाइड्रोजनीकृत तेल आदि की मिलावट की जाती है। ये पदार्थ हानिकारक हो सकते हैं और इनमें शुद्ध घी के समान पोषण मूल्य या स्वाद नहीं होता है। इनकी कीमत कम होती है और क्वालिटी भी खराब होती है. उनमें कोई स्वाद नहीं होता और पोषण के मामले में भी ख़राब होते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मिलावटी घी खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है.

घी में मिलायी जाती है जानवरों की चर्बी?

इस बात से कोई भी अनजान नहीं है कि घी में जानवरों की चर्बी मिलाई जाती है। उदाहरण के लिए, घी की मात्रा बढ़ाने के लिए पिघला हुआ मक्खन, एक प्रकार की पशु वसा, मिलाया जा सकता है। इससे घी की गुणवत्ता, शुद्धता, स्वाद और पोषण में गिरावट आ सकती है।

मिलावटी घी खाने के नुकसान

मिलावटी घी खाने से इसमें गंदी वसा की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग, दिल का दौरा, नसों में रुकावट, रक्त प्रवाह में रुकावट आदि जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, नकली घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है। मोटापा और आंतों की कार्यप्रणाली बाधित होती है।

घी में मिलावट की जांच कैसे करें

एफएसएसएआई के अनुसार, एक टेस्ट ट्यूब में लगभग एक चम्मच पिघला हुआ घी और उतनी ही मात्रा में हाइड्रोक्लोरिक एसिड लें
इसमें एक चुटकी चीनी मिलाएं
अब इसे हिला कर 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे
थोड़ी देर बाद आपको सब्जी या मार्जरीन के निचले हिस्से में लाल रंग दिखाई देगा.

Exit mobile version