E-Cigarettes- क्या धूम्रपान करने वालों के लिए है एक सुरक्षित विकल्प?

लाइफस्टाइलE-Cigarettes- क्या धूम्रपान करने वालों के लिए है एक सुरक्षित विकल्प?

Date:


E-Cigarettes- क्या धूम्रपान करने वालों के लिए है एक सुरक्षित विकल्प?

पिछले कुछ सालो से लोगो में e-cigarettes का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है और इसका एकमात्र कारण ये है की लोगो को यह स्मोकिंग छोड़ने का एक बेहतर विकल्प लगता है और इससे उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं है। लेकिन क्या वाकई में यह सत्य है ?

क्या होते है E-cigarettes?

ई-सिगरेट एक ऐसा डिवाइस है जो स्मोकिंग करने के लिए उपयोग किया जाता है, इसमें निकोटीन और कई अन्य तरह के केमिकल्स मौजूद होते है जो धुए का निर्माण करते है। यह स्मोकिंग करने का एक आधुनिक तरीका है जो युवाओ में काफी विख्यात है।

ई-सिगरेट को, ई-सिग, वेप पेन या वेप्स भी कहा जाता है। इसे JUUL जैसे ब्रांड के नाम से भी जाना जाता है। ये उपकरण एक तरल को वाष्प बनने तक गर्म करते हैं। इसके पश्चात उपयोगकर्ता वाष्प को सांस में लेता है। तरल बनाने वाले रसायन उत्पाद भिन्न हो सकते हैं। E-cigarettes में व्यक्ति अपने पसंद के निकोटीन फ्लेवर्स का इस्तेमाल कर सकता है।

Read also: पब्लिक प्लेस पर सिगरेट सुलगना पढ़ सकता है भारी, लग सकता है 2000 रुपये का जुर्माना!

वेप या स्मोक- क्या है बेहतर विकल्प?

इसमें कोई शक नहीं है कि धूम्रपान छोड़ना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है। क्या vaping devices आपको स्मोकिंग छोड़ने में मदद करने के लिए एक अच्छा उपकरण है?

आपको बता दे की सिगरेट के धुएं में 7,000 से अधिक विषाक्त पदार्थ होते हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते है। ई-सिग्स के वाष्प में बहुत कम विषाक्त पदार्थ होते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वाष्प पूरी तरह से सुरक्षित है। E-cigarettes भी कई तरह से आपको नुकसान पंहुचा सकते है:

  • ई-सिगरेट में जो flavours इस्तेमाल होते है और उनमे शामिल कुछ हामिकारक पदार्थ और आयल फेफड़ों की बीमारी का कारण बनते हैं
  • ई-सिगरेट में मौजूद निकोटीन स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालता है
  • ई-सिगरेट में कैंसर पैदा करने वाले रसायन होते है
  • सांस सम्बंधित बीमारी बढ़ने का खतरा

Read also: अच्छी फिजीक के लिए ये रूटीन फॉलो करे

वेपिंग में इस्तेमाल होने वाले लिक्विड के सभी अवयवों को सूचीबद्ध करना मुश्किल हैं। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि निकोटिन लेवल या पदार्थो के नाम हमेशा सही नहीं हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक तरल में निकोटीन हो सकता है, भले ही उसे निकोटीन मुक्त के रूप में लेबल किया गया हो। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वेपिंग कितना सुरक्षित है। व्यक्ति के लिए मुख्य लक्ष्य सिगरेट और ई-सिगरेट दोनों को रोकना होना चाहिए ताकि वह एक स्वास्थ्य जीवन का निर्वाह कर सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...