अर्चना पूरन सिंह ने बताई सोशल मीडिया से दूर होने की वजह

बॉलीवुडअर्चना पूरन सिंह ने बताई सोशल मीडिया से दूर होने की वजह

Date:


अर्चना पूरन सिंह ने बताई सोशल मीडिया से दूर होने की वजह

द कपिल शर्मा शो के बंद होने के बाद इसकी जज अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपने परिवार को वक्त दे रही हैं. अर्चना के दोनों बेटे न्यूयॉर्क से वापस आए हैं, और लंबे समय बाद पूरी फैमिली एक साथ है. अर्चना अपने बच्चों और पति संग क्वालिटी वक्त गुजार रही हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं अर्चना ने इस प्लेटफॉर्म से दूरी बना ली है. वजह पूछने पर अर्चना कहती हैं, ‘पिछले साल के लॉकडाउन में मैं जितनी ऐक्टिव थी, इस साल इससे उतनी ही नाराज हूं. लोगों के ताने और अजीबो-गरीब कॉमेंट्स मुझे निराश करते हैं. अब तो केवल सोशल मैसेज के लिए ही पोस्ट करती हूं. हालांकि उसके लिए ट्रोल हो जाती हूं लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता.’

पिछले साल अर्चना ने फ्रंट लाइन पर आकर चैरिटी में हिस्सा लिया. उन्होंने कई डेली वर्कर्स की मदद भी की. अर्चना कहती हैं, ‘ इस बार भी काम जारी है लेकिन सोशल मीडिया पर अपील नहीं कर रही. अब तो फोन पर सारा अरेंजमेंट करती हूं. पिछले साल जिस तरह डेली वर्कर्स के लिए हम इंडस्ट्री वालों ने मिलकर मदद की थी. उस वक्त सोशल मीडिया पर भी हमारा काफी मजाक बनाया गया. हमारे मंशा पर सवाल उठाए गए. कहा गया कि हम फैंसी दिखने और दिखावे के लिए चैरिटी करते हैं. बहुत बुरा लगता है, यह सब सुनकर. इन लोगों ने जब बिग बी को नहीं छोड़ा, तो मैं कौन हूं.

इंडस्ट्री के महानायक को आपने मजबूर कर दिया कि वे अपनी चैरिटी की लिस्ट आपसे शेयर करें, इससे शर्मिंदगी भरी बात और क्या होगी. देखिए बहुत से बड़े नाम हैं, जो अपनी इंडस्ट्री के मजदूरों की मदद में जुटे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो बिना किसी नाम के काम किए जा रहे हैं. उनपर भी सवाल उठ रहे हैं कि वो कुछ नहीं कर रहे हैं.अब ऐसे मैं आर्टिस्ट के ऊपर चैरिटी को लेकर दबाव बनाया जाता है, जो सही नहीं. मैंने वैक्सीन और डबल मास्क की जागरूकता को लेकर वीडियो लोगों से शेयर किया, तो इसपर मुझे कॉमेंट आते हैं कि सरकार मुझे वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए पैसे दे रही है और मास्क कंपनी वाले मुझे इसके लिए कमीशन भेजते हैं. अब बताएं कि इस महामारी के दौरान भी लोगों की सोच कहां तक जाती है. यह सारी नेगेटिविटी ने मुझे निराश किया है और मैंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related