Delhi New Lieutenant Governor : दिल्ली को मिला नया LG, विनय कुमार सक्सेना की नियुक्ति

नेशनलDelhi New Lieutenant Governor : दिल्ली को मिला नया LG, विनय कुमार...

Date:

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद खाली पड़े Lt Governor के पद के लिए खादी उद्योग को नई ऊंचाइयां देने वाले विनय कुमार सक्सेना को नियुक्त किया है. अनिल बैजल ने 18 मई को दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से निजी कारणों  देते हुए पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. वर्तमान में विनय कुमार सक्सेना खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के चेयरमैन हैं.

Also Read : Delhi New Lieutenant Governor : विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया

खादी को नई पहचान देने वाले विनय कुमार सक्सेना की खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन में चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति 2015 में हुई थी. अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने हनी मिशन, कुम्हार शक्तिकरण योजना के अलावा लेदर के क्षेत्र के काम करने वाले कलाकारों के लिए भी स्क्रीम लागू की.  

1958 को जन्मे विनय कुमार सक्सेना उत्तर प्रदेश की कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं. 1984 में राजस्थान के जेके ग्रुप में बतौर असिस्टेंट ऑफिसर जुड़े. इस समूह के सीमेंट प्लांट में उन्होंने करीब 11 सालों तक काम किया.

Also Read  : Excavation In Qutub Minar Complex: ASI टीम कुतुब मीनार परिसर में करेगी खुदाई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर विनय कुमार सक्सेना स्वागत किया और दिल्ली सरकार की ओर से भरपूर सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने पूर्व LG अनिल बैजल के साथ अपने रिश्तों को याद करते हुए कहा कि हमने उनके साथ मिलकर बहुत सी समस्याओं को सुलझाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...